• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Aadhaar पर सरकार का यू टर्न! एडवाइजरी वापस ले कर कहा- अपनी समझ से करें शेयर

Writer D by Writer D
29/05/2022
in Business, Main Slider
0
Aadhaar card

Aadhaar card

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। Aadhaar Card से जुड़ी नई एडवाइजरी को लेकर चौतरफा विरोध के बाद सरकार ने इसे तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। साथ ही इसे एक सामान्य गतिविधि बताया है।

आईटी मंत्रालय ने वापस ली एडवाइजरी

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्यागिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की लेटेस्ट एडवाइजरी को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है। इसके गलत अर्थों में समझे जाने की संभावना को देखते हुए सरकार ने ये फैसला किया है। UIDAI ने आधार संख्या को शेयर करने की सामान्य प्रक्रियाओं के बारे में परामर्श देने के लिए ये प्रेस रिलीज जारी की थी। ये एक सामान्य गतिविधि है।

आधार है पूरी तरह सुरक्षित

इसी के साथ सरकार ने आम लोगों को फिर से भरोसा दिलाया कि Aadhaar से पहचान का इकोसिस्टम सुरक्षित है। कार्ड धारक की पहचान और निजता की सुरक्षा के लिए इसमें पर्याप्त सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं।

आधार को लेकर क्या कहा था UIDAI ने?

UIDAI के बेंगलुरू क्षेत्रीय कार्यालय ने हाल में एक नई आधार एडवाइजरी जारी की थी। इसमें कहा गया था कि लोगों को किसी संस्थान को आधार कार्ड की फोटोकॉपी नहीं देना चाहिए, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। इसकी जगह आप मास्क्ड आधार का उपयोग कर सकते हैं। मास्क्ड आधार (What is Masked Aadhaar in Hindi?) में आपकी 12 डिजिट की पूरी आधार संख्या नहीं दिखाई देती है। बल्कि इसमें आधार संख्या के सिर्फ आखिरी चार अंक ही दिखाई देते हैं। इसे आप ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं।

किसी को आधार कार्ड देते हैं तो हो जाएं सावधान, सरकार ने जारी किया अलर्ट

इसी के साथ लोगों से ये भी कहा गया था कि गैर-लाइसेंसी प्राइवेट इकाइयां उनका आधार कलेक्ट नहीं कर सकती हैं, ना ही उसे अपने पास रख सकती हैं। इसमें बिना लाइसेंस वाले होटल और सिनेमा हॉल शामिल हैं। ऐसे में कार्ड धारकों को उन्हीं इकाइयों के साथ आधार डिटेल शेयर करनी चाहिए जिनके पास UIDAI से लिया गया यूजर लाइसेंस हो।

चौतरफा आलोचना से घिरी सरकार

UIDAI की इस एडवाइजरी को लेकर सरकार की चौतरफा आलोचना होने लगी। सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा कि सरकार ने इस एडवाइजरी को जारी करने में देर कर दी, क्योंकि लोग करीब 10 साल से आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने पहले इसे हर जगह अनिवार्य बनाए जाने और बाद में इसकी फोटो कॉपी शेयर नहीं करने को लेकर जारी इस एडवाइजरी की आलोचना की। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह के मीम भी शेयर किए जाने लगे।

मशहूर सिंगर की गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले ही वापस ली गई थी सुरक्षा

ओवैसी ने सरकार को घेरा

AIMIM प्रमुख और सांसद असदु्द्दीन ओवैसी ने भी आधार कार्ड को लेकर सरकार की इस एडवाइजरी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसियां सालों से आधार को अनिवार्य बनाने में जुटी रहीं। अब वे उम्मीद करते हैं कि आम लोग सरकार की नई अधिसूचना पर बहस करें अन्यथा अपना नुकसान उठाने के लिए तैयार रहें। ओवैसी ने सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह नहीं भूला जाना चाहिए कि आधार का इस्तेमाल भीड़ द्वारा लोगों को तंग करने और मारने के लिए किया गया है। एमपी के देवास में आधार न होने पर एक मुस्लिम विक्रेता की पिटाई की गई थी।

Tags: Aadhar Cardm aaadhar cardmasked aadhar cardUIDAIWhat is Masked Aadhaar in Hindi
Previous Post

जनता का विद्युत व्यवस्था पर विश्वास बना रहे : एके शर्मा

Next Post

IPL Closing Ceremony: रणवीर ने मचाया धमाल, रहमान के सुरों ने लगाई आग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
ipl closing ceremony

IPL Closing Ceremony: रणवीर ने मचाया धमाल, रहमान के सुरों ने लगाई आग

यह भी पढ़ें

BJP मंत्री की बड़ी लापरवाही, संक्रमित होने के बावजूद फ्लाइट से गए दिल्ली

07/01/2022
solar power

बुनकरों के लिए खुशखबरी! योगी सरकार की सौर ऊर्जा योजना देगी बिजली बिल से छुटकारा

14/01/2023
punjabi singer manmeet singh

बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, झील में मिला इस सिंगर का शव

14/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version