• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुनकरों के लिए खुशखबरी! योगी सरकार की सौर ऊर्जा योजना देगी बिजली बिल से छुटकारा

Writer D by Writer D
14/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
solar power

solar power

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। वाराणसी समेत यूपी के बुनकरों (Weavers) के लिए खुशखबरी है। अब उनको पारंपरिक बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ना ही बिजली के रेट बढ़ने पर उनकी आय में कमी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुनकरों को सुविधा देने के लिए और विश्व के वस्त्र उत्पादन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। योगी सरकार पावर लूम बुनकरों को सौर ऊर्जा संयंत्र (Solar Power) के लिए अनुदान प्रदान कर रही है, जिससे बुनकरों की बिजली की बचत के साथ ही उनका खर्च भी कम होगा। बता दें कि ‘मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना’ के अंतर्गत सौर ऊर्जा संयंत्र अनुदान के साथ उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना में महिला बुनकरों को भी विशेष लाभ दिया जाएगा।

उपलब्ध कराया जाएगा सौर ऊर्जा संयंत्र

बनारसी साड़ी की बुनकारी की पूरी दुनिया कायल है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, सभी बनारसी साड़ी के दीवाने हैं, लेकिन इनके बुनकरों को कभी-कभी बिजली के अभाव के कारण वस्त्र के उत्पादन और आय पर असर पड़ता है। वाराणसी परिक्षेत्र के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के सहायक आयुक्त अरुण कुमार कुरील ने बताया की मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा संयंत्र उपलब्ध कराया जाएगा। सामान्य पावरलूम बुनकरों के लिए सोलर प्लांट की कुल लागत का 50 प्रतिशत सरकार देगी। बाकी का 50 प्रतिशत या अतिरिक्त राशि लाभार्थी खुद या बैंक से ऋण लेकर वहन करेंगे। वहीं अनुसूचित जाति/जनजाति के पावरलूम बुनकरों के लिए योगी सरकार 75 प्रतिशत का अनुदान देगी और 25 प्रतिशत लाभार्थी को खुद या बैंक से ऋण लेकर वहन करेंगे। 10 किलोवाट तक के सोलर प्लांट का प्रस्ताव स्वीकृत परिक्षेत्र स्तरीय कमेटी द्वारा जबकि 10 किलोवाट से अधिक का राज्य स्तरीय कमेटी द्वारा किया जाएगा।

महिला बुनकरों को भी मिलेगी राहत

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ कम से कम 10 प्रतिशत महिला बुनकरों को भी दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में कुल 2,50,000 पॉवरलूम कार्यरत हैं, जिसके माध्यम से 5,50,000 पावरलूम बुनकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना के लिए यूपीनेडा को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।

Tags: cm yogiLucknow Newssolar power
Previous Post

पंचतत्व में विलीन हुए शरद यादव, बेटे-बेटी ने नम से आंखों से दी मुखाग्नि

Next Post

यूपी के अन्नदाता किसान अपनी जमीन पर स्थापित कर सकेंगे सौर ऊर्जा उत्पादन केंद्र

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

13/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपी के लिए ₹3,210.76 करोड़ का बजट मंजूर, विकास कार्यों और मजदूरी को मिलेगी रफ्तार

13/07/2026
Next Post
solar power

यूपी के अन्नदाता किसान अपनी जमीन पर स्थापित कर सकेंगे सौर ऊर्जा उत्पादन केंद्र

यह भी पढ़ें

oxygen supply in up

24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 947.27 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति

10/05/2021
Anand Bardhan

चारधाम हेली सेवाओं के अगले चरण से पहले सुरक्षा और ढांचे को मजबूत किया जाए : मुख्य सचिव

06/07/2026
Hindi Diwas

हिंदी दिवस पर दें रहे हैं भाषण, तो यहां से ले आसान स्पीच के टिप्स

13/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version