• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, कोविड-19 के वैक्सीनेशन कार्ड से हुई शिनाख्त

Writer D by Writer D
30/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। थाना मुगलपुरा क्षेत्र में रविवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल (road accident) दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कोविड-19 के वैक्सीनेशन कार्ड की मदद से शव की शिनाख्त की और शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना मुगलपुरा एसओ दीपक मलिक ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे जामा मस्जिद पुल पर एक युवक का शव मिला था। उसका सिर कुचला हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब से एक कोविड वैक्सीनेशन कार्ड मिला। उसकी मदद से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद बड़े भाई प्यारेजान ने वहां पहुंचकर मरने वाले की शिनाख्त अपने भाई अनीश (27) के रूप में की। प्यारेजान ने बताया कि वह लाल मस्जिद के पास रहता है। जबकि अनीश समेत उसके अन्य भाई बहन करूला गली नंबर-4 में अखबार फैक्ट्री के पास रहते थे।

अनीश अविवाहित था ओर ढलाई का काम करता था। अनीश की बहन गौसिया की शादी ताजपुर माफी में हुई है। उसकी मौसेरी सास के देवर का इंतकाल हो गया था। उसी में शामिल होने के लिए अनीश ताजपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। प्यारे जान के अनुसार उसके साथ दो लोग और थे, जिनके बारे में अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। अनीष की मौत के बाद से भाई प्यारेजान, आलम, सालिम, अली और बहनों हसीजन जहां उर्फ गौसिया, सानिया, दरीशा और सारिया का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस मामले में एसओ मुगलपुरा दीपक मलिक ने बताया कि शिनाख्तगी के बाद पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उसे टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। अनीश के साथ हादसे के दौरान बाइक पर और कौन-कौन से युवक थे, उनके बारे में भी जानकारी की जा रही है।

Tags: Muradabad newsroad accident
Previous Post

गुजरात टाइटन्स अपने डेब्यू सीजन में ही बनी IPL चैंपियन, राजस्थान का टूटा सपना

Next Post

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

IIM Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
An IMA delegation met CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

22/08/2026
Next Post
Arrested

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने नामांकन से पहले गोरखनाथ मठ में की पूजा, थोड़ी देर में भरेंगे पर्चा

04/02/2022

घने बाल पाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

14/11/2025

हैरतअंगेज: पहले इंसानों को मारते थे फिर उनके मांस का अचार और बिस्कुट बनाकर खाते थे

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version