• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो पक्षों में गोलीबारी, 6 लोग घायल

Writer D by Writer D
01/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फर्रूखाबाद
0
Firing

Firing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद। थाना कमालगंज क्षेत्र में तमंचे के बल पर अगवा की गई नवविवाहिता की रिपोर्ट न दर्ज किए जाने से मंगलवार को बड़ी घटना हो गई। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट व फायरिंग (Firing) की घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस अब कार्यवाही में जुट गई है।

थाना कमालगंज के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी खुशीराम के पुत्र आदर्श ने तमंचे के बल पर नवविवाहिता पत्नी को अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी थी। आदर्श ने पुलिस को अवगत कराया कि मेरा 10 दिन पूर्व ग्राम तलैया नगला निवासी संतराम की पुत्री उपासना से विवाह हुआ था। 25 मई को मैं पिता व गांव के अमर सिंह के साथ पत्नी को विदा कराकर ले जा रहा था। शाम करीब 7 बजे मेरा चार पहिया वाहन कमालगंज रेलवे क्राॅसिंग बिचपुरी रोड से गुजर रहा था, उसी समय तलैया नगला निवासी अवनीश कुमार पुत्र राम सिंह अपने चार साथियों के साथ ओवरटैक कर बोलेरो मेरी गाड़ी के सामने लगा दी।

अवनीश ने तमंचा दिखाकर पत्नी उपासना को जेवर सहित जबरन अपनी गाड़ी में डाल कर ले गया। हम लोग तमंचे के भय से उन्हें रोक नहीं सके। बताया जाता है कि लड़की का शादी से पहले से प्रेम चल रहा था और लड़की अवनीश के साथ चली गई थी। जब पुलिस ने वधू को तलाशने का प्रयास किया तो आदर्श ने पुलिस को बताया कि पत्नी को ले जाने वालों ने मेरे ससुराल वालों से वादा किया है कि वह शीघ्र ही उपासना को वापस कर देंगे।

मंगलवार को उन्ही विरोधियों ने संतराम के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान अधिया बंदूक, तमंचे से धुआंधार फायरिंग (Firing)  कर फरसा सरिया एवं लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की गई। इस हमले में गोली लगने से कई लोग घायल हो गए। तलैया नगला निवासी रामनिवास के पुत्र सचिन कुमार के पैर में गोली लगी है, उसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने गोली से घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

इस मामले में संतराम की विवाहिता पुत्री पिंकी ने बताया कि वह जानवरों को चारा डाल रही थी। उसी समय अशोक कुमार बंदूक मदनपाल अधिया एवं अन्य डेढ़ दर्जन लोग तमंचे लाठी, डंडा, फरसा, सरिया लेकर घर में घुस आए। उन्होंने हमला कर भाई रामनिवास की पत्नी सरला, विमल किशोर की पत्नी विमला एवं प्रदीप कुमार की पत्नी पार्वती को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पिंकी ने आरोप लगाया कि वह बीते दिन जब थाने गई थी तो पुलिस के सामने ही अवनीश के पिता रामसिंह व भतीजे अशोक कुमार ने गाली गलौज कर मुझे धमकाया और पुलिस ने भी डांट डपट कर थाने से जाने पर मजबूर कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने विरोधियों से सांठ गांठ कर ली और उसके कारण मेरी नवविवाहिता भाभी के अपहरण की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की है।

सीओ अजेय कुमार ने बताया कि हमले में घायल 2 लोगों का लोहिया अस्पताल में उपचार चल रहा है दोनों लोग खतरे से बाहर है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newsfarrukhabad news
Previous Post

नहीं रहे बॉलीवुड सिंगर केके, लाइव कॉन्सर्ट के दौरान आया हार्ट अटैक

Next Post

मामूली विवाद में पत्नी की धारदार हथियार से काटकर की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Brajesh Pathak
उत्तर प्रदेश

बाबरी के चंदे और मदरसों के कदाचार पर भी बोल दें अखिलेश : ब्रजेश पाठक

08/07/2026
EV purchase subsidy scheme
उत्तर प्रदेश

ईवी क्रय सब्सिडी योजना से यूपी में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली रफ्तार, आवेदन के मामले में लखनऊ सबसे आगे

08/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आषाढ़ में ‘शिक्षा परिवार’ पर की ‘समृद्धि की बारिश’

08/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: ए. के. शर्मा

08/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने विंध्य विकास कार्यों की समीक्षा की, अफसरों को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

08/07/2026
Next Post
murder

मामूली विवाद में पत्नी की धारदार हथियार से काटकर की हत्या

यह भी पढ़ें

Navjot Sidhu

317 दिन बाद जेल से बाहर आए नवजोत सिद्धू, समर्थकों ने ढोल बजाकर किया स्वागत

01/04/2023
Georgia Meloni-PM Modi

‘हैलो फ्रॉम द Melodi…,’ जॉर्जिया मेलोनी का पीएम मोदी के साथ वीडियो वायरल

15/06/2024
प्रतिभा का हुनर,

बंदर ने दिखाया अपनी प्रतिभा का हुनर, लोग दे रहे हैं शाबाशी

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version