• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रांडेड कम्पनियों की नकली शैम्पू बनाने की फैक्ट्री सीज, तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/06/2022
in उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। जनपद के हाटा पुलिस ने ब्रांडेड कम्पनियों की नकली शैम्पू (Fake Shampoo Factory) बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। फैक्ट्री सीज कर अवैध धंधे में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। मौके से भारी मात्रा में नकली शैम्पू व शैम्पू बनाने में प्रयुक्त सामग्री व उपकरण आदि बरामद हुआ है। बरामद शैम्पू की कीमत पांच लाख बताई जा रही है।

बुधवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने पत्रकारों को इस आशय की जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर कुंदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा नाला हाटा के पास चल रही फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने में सफलता पाई।

पुलिस को जरिये मुखबिर यह सूचना मिली थी कि नकली शैम्पू जिले व बिहार के कस्बों में बेचकर अर्थव्यवस्था को क्षति पहुंचाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की तो मामला सही मिला।

मौके से इकरार खान पुत्र इकबाल खान निवासी खान्डा थाना बरैन जनपद आगरा, नीरज कुमार कुशवा पुत्र निहाल सिंह कुशवा निवासी खान्डा थाना बरैन जनपद आगरा, सामुद्दीन पुत्र मुनव्वर निवासी बेदई थाना सादाबाद जिला हाथरस को गिरफ्तार किया गया। सामुदीन कृष्ण विहार थाना सुल्तानपुरी पुरानी दिल्ली में भी रहता है। अभियुक्तों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। बताया कि हम लोग नकली शैम्पू बनाकर भिन्न-भिन्न कम्पनियों का सैम्पल बाटल में रखकर असली की तरह दुकानदारों को बेचते थे। आरोपी कई सालों से यह कार्य कर रहे थे।

एसपी ने बताया कि बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में स्थानीय थाने में जालसाजी और कापीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय सर्विलांस सेल व एसआई वीरेन्द्र कुमार यादव टीम में शामिल रहे।

Tags: crime newskushinagar news
Previous Post

हत्या में फरार 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार

Next Post

गणपती को अर्पित करें दूर्वा, पूरी होगी मनोकामना

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post

गणपती को अर्पित करें दूर्वा, पूरी होगी मनोकामना

यह भी पढ़ें

State Bank of India

SBI लेकर आया ग्राहकों के लिए नई सुविधा, अब घर बैठे उठाएं इन सर्विसों का फायदा

04/09/2020
corona in up

यूपी में कम हुई कोरोना की रफ्तार, मिले सिर्फ 107 सक्रिय मामले

30/10/2021
Mayawati

टैक्स से मिलने वाले पैसे से जनता काे दिया जा रहा राशन: मायावती

09/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version