• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की अर्थव्यवस्था का अगुआई करेगा उप्र : कुमार मंगलम बिरला

Writer D by Writer D
03/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Kumar Mangalam

Kumar Mangalam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बिरला समूह (Birla Group) का उत्तर प्रदेश का रिश्ता पुराना है। आजादी के तुरंत बाद प्रदेश के सुदूर अंचल में 1958 में समूह ने हिंडाल्को के नाम से 1956 में एल्युमिनियम की जो फैक्ट्री स्थापित की थी, आज वह अपने क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। तबसे लेकर अब तक इसके कारोबार में 100 फीसद से अधिक वृद्धि हो चुकी है।

सीमेंट और केमिकल के क्षेत्र भी उत्तर प्रदेश बिरला समूह एक जाना-पहचाना नाम है। कॉरपोरेट सोशल रिसपांसबिलिटी के तहत कई गावों को गोद लेकर समूह उनके चतुर्दिक विकास का काम कर रही है। समूह के 11 शिक्षण संस्थाओं में हम पूरी गुणवत्ता के साथ शिक्षा दे रहे हैं।

यह बातें बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम (Kumar Mangalam) ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी -3 के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की अगुआई में बनी स्थाई सरकार और पारदर्शी नीतियों की वजह से दुनिया भर के निवेशकों में भारत के प्रति भरोसा बढ़ा है। यही वजह है कि आज भारत दुनिया भर के निवेशकों की सबसे पसंदीदा मंजिल बन चुका है।

यूपी में आई निवेश की बहार, जानिए किस उद्योगपति ने किया कितना इनवेस्टमेंट

मुख्यमंत्री की डायनमिक पर्सनालिटी (बहुआयामी व्यक्तित्व) की वजह से उत्तर प्रदेश में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव हुए हैं। आर्थिक क्षेत्र में भी। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में 14 वे नंबर से नंबर दो पर आना इसका प्रमाण है। प्रदेश सरकार का निवेश पोर्टल भी निवेशकों के लिए बेहद उपयोगी है। कोरोना में भी उत्तर प्रदेश विदेशी निवेश आना यहां के बदलाव के स्तर को बताता है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल जैसे काम प्रदेश में जारी ट्रांसफॉर्मेशन के प्रतीक हैं। आने वाले समय में देश के आर्थिक विकास का अगुआ बनेगा और इसमें बिरला समूह की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

कुमार मंगलम बिरला (Kumar Mangalam) ने बताया कि उनके ग्रुप ने उत्तर प्रदेश में 40000 करोड रुपए का निवेश किया हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह अपने प्रोजेक्ट के आसपास 50 गांव के 35000 युवाओं को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देंगे।

कानपुर के ‘फ्लेदर’ और वाराणसी की गुलाबी मीनाकरी के कायल हुए प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री के आर्थिक विकास के जोश, जज़्बे और जुनून की तारीफ में ये शेर भी पढ़ा।

जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का, तो देखना फिजूल है कद आसमान का…

Tags: gbc 3ground breaking ceremony 3Kumar MangalamLucknow Newsup news
Previous Post

कानपुर के ‘फ्लेदर’ और वाराणसी की गुलाबी मीनाकरी के कायल हुए प्रधानमंत्री मोदी

Next Post

मैं सोच भी बदलता हूं, नजरिया भी बदलता हूं.. बदलता नहीं कुछ तो मैं लक्ष्य नहीं बदलता : गौतम अडानी

Writer D

Writer D

Related Posts

gold
Main Slider

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना… कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

05/11/2025
CM Yogi participated in the celebrations organized on the 556th Prakash Parv.
Main Slider

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी

05/11/2025
CM Yogi gave flats to 72 families from the weaker income group.
Main Slider

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को देना होगा हिसाब- सीएम योगी

05/11/2025
Zohran Mamdani
Main Slider

मुझे जवाहर लाल नेहरू… जोहरान ममदानी ने विक्ट्री स्पीच में पूर्व पीएम को किया याद

05/11/2025
Jan Suraj Party candidate from Munger joins BJP
Main Slider

वोटिंग से पहले जन सुराज में बगावत! BJP में शामिल हुआ मुंगेर का प्रत्याशी

05/11/2025
Next Post
Adani Group

मैं सोच भी बदलता हूं, नजरिया भी बदलता हूं.. बदलता नहीं कुछ तो मैं लक्ष्य नहीं बदलता : गौतम अडानी

यह भी पढ़ें

IPS Gyanwant Singh

कोयला तस्करी मामले में IPS ज्ञानवंत सिंह से CBI ने की पूछताछ

04/05/2021
Okra Water

ओव्यूलेशन को बूस्ट अप करने के लिए पिए भिंडी का पानी

30/05/2025
Feet

पैरों की सफाई के लिए अपनाएं ये तरीकें, चुटकियों में चमक उठेंगे तलवे

25/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version