• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Corbevax को DCGI ने दी हरी झंडी, कोरोना बूस्टर डोज के तौर पर कर सकेंगे इस्तेमाल

Writer D by Writer D
04/06/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
corbavex

corbavex

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड (BE) की कोरोना वैक्सीन CORBEVAX का इस्तेमाल अब आपातकालीन स्थिति में COVID-19 की बूस्टर डोज के रूप में किया जा सकेगा। इसके लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सहमति दे दी है। मसलन, कोविशील्ड या कोवैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके 18 साल और इससे अधिक उम्र के लोग अब आपातकालीन स्थिति में CORBEVAX को कोरोना की बूस्टर डोज के रूप में ले सकेंगे।

हैदराबाद स्थित फार्मास्युटिकल और वैक्सीन कंपनी बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड ने बताया कि उसकी कोरोना वैक्सीन CORBEVAX को कोरोना की बूस्टर डोज के तौर पर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से मंजूरी मिल गई है। बशर्ते इसका इस्तेमाल मरीज सिर्फ आपात स्थिति में कर सकेंगे। BE की CORBEVAX भारत में निर्मित पहली वैक्सीन है, जिसे विषम परिस्थितियों में कोरोना बूस्टर के रूप में मंजूरी मिली है।

बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड की प्रबंध निदेशक महिमा दतला ने कहा कि हम DCGI के इस फैसले से बहुत खुश हैं। इससे भारत में COVID-19 की बूस्टर डोज की कमी पूरी होगी। इसके साथ ही हमने अपने COVID-19 वैक्सीनेशन में एक और मील का पत्थर पार कर लिया है।  जानकारी के मुताबिक BE ने भारत सरकार को CORBEVAX की 100 मिलियन बूस्टर डोज मुहैया कराई हैं। CORBEVAX पूरी तरह से बायोलॉजिकल ई। लिमिटेड द्वारा टेक्सास चिल्ड्रन हॉस्पिटल और बायलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के सहयोग से तैयार की गई है।

कैमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटने से छह की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

इससे पहले बायोलॉजिकल ई। लिमिटेड (BE) ने अपनी कोरोना वैक्सीन CORBEVAX की कीमत को कम किया था। CORBEVAX प्राइवेट कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर जीएसटी (GST) सहित 840 रुपये की जगह 250 रुपये में मिलेगी। कंज्यूमर्स के लिए इसकी कीमत प्रति डोज 400 रुपए होगी जिसमें टैक्स और एडमिनिस्ट्रेशन फीस भी शामिल है।

CORBEVAX बूस्टर डोज पूरी तरह से सुरक्षित है। क्योंकि जिन लोगों को बूस्टर डोज दी गई, इसके बाद 3 महीने तक उन लोगों को निगरानी में रखा गया। लिहाजा डोज लेने वाले लोगों को कोई भी परेशानी नहीं हुई।

कहां से कर सकते हैं बुक

CORBEVAX वैक्सीन लगावाने के लिए Co-WIN ऐप या Co-WIN पोर्टल के माध्यम से स्लॉट बुक किया जा सकता है। अब तक देश भर के बच्चों को CORBEVAX की 51.7 मिलियन डोज दी जा चुकी हैं।

Tags: Corbevaxcorona boosterCorona vaccine
Previous Post

कैमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटने से छह की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Next Post

डाटा पार्क में 5 साल में 5 हजार करोड़ रुपये निवेश करेगा हीरानंदानी समूह

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post
Data Center

डाटा पार्क में 5 साल में 5 हजार करोड़ रुपये निवेश करेगा हीरानंदानी समूह

यह भी पढ़ें

Power Cut

उत्तर प्रदेश में बिजली की व्यवस्था

19/06/2023
Gajakesari Yoga

आज बनेगा गजकेसरी योग, इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

27/03/2024
Illegal Liquor

20 लाख की शराब के साथ दो नशा तस्कर बरामद, भेजा जेल

26/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version