• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धरती हमारी माता है और हर एक को है इसे बचाना : सीएम योगी

Writer D by Writer D
07/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विलुप्त होती मिट्टी को बचाने की चिंता की गई। ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी‘… श्रीमद्वाल्मीकि रामायण के इस श्लोक को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने‘ भूमि बचाओं अभियान‘ में अपनी मिट्टी की महत्ता बताते उद्धृत किया। उन्होंने कहा कि धरती हमारी माता है और हर एक को मिट्टी बचाओं अभियान से जुड़ना चाहिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) मंगलवार को ईशा फाउण्डेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन कानपुर रोड, एलडीए कॉलोनी स्थित सीएमएस के वर्ल्ड कन्वेशन सेंटर में हुआ था।

योगी आदित्य नाथ (CM Yogi)  ने बताया कि 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को फ्री सॉयल हेल्थ कार्ड बाटे थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में प्रदेश की छोटी-बड़ी 60 नदियों को पुनर्जीवित किया गया। कानपुर मे जब प्रधानमंत्री आए थे, तब नमामि गंगे अभियान चलाया गया था, जिससे गंगा नदी में स्वच्छ निर्मल करने का अभियान चला। वहां के जाजमऊ में हमारी सरकार से पहले बहुत सीवर गिरता था। गंगा नदी में जलीय जीव मर गए थे। जाजमऊ जहां पहले सीवर पॉइंट हुआ करता था वहां इस समय सेल्फी पॉवाईट बन गया। वहंा गंगा नदी में जलीय जंतु भी फिर से दिखाई पड़ते है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की भूमि सबसे उर्वरा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि पिछले सालों में बृहद स्तर पर 100 करोड़ वृक्षारोपड़ किया गया हैं। इस साल भी वनमहोत्सव पर 35 करोड़ वृक्षारोपड़ करने की योजना है। जिसकी तैयारियां चल रही है।

जीवन में मिट्टी को बचाना सबसे बड़ी चिंता : सद्गुरू

इससे पहले मिट्टी बचाओं अभियान के प्रणेता सद्गुरू ने नष्ट होती मिट्टी पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर हम अभी से अपनी मिट्टी बचाने के प्रति सचेत न हुए तो आने वाली पीढ़ी के लिए क्या छोड़ जाएंगे। इस बात पर उन्होंने जोर दिया कि दूसरे सारे पर्यावरण के मुद्दे तभी प्रासंगिक हैं जब मिट्टी जीवित हो, सद्गुरु ने मिट्टी-विलोपन को एक अलग मुद्दे की तरह लेने की जरूरत पर बल दिया। जब मिट्टी का विलुप्त होना जाहिर होने लगे, तो इनमें से किसी भी चीज के मायने नहीं रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि सब कुछ मिट्टी से ही और मरने के बाद मिट्टी मे ही मिल जाना है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  के सामने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुत कृषि क्षेत्र है। इस प्रदेश को मिट्टी बचाओं को नेतृत्व करना चाहिए। उन्होनें मुख्यमंत्री योगी प्रशंसा करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास कर रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, न्यायमूर्ति डी.के. सिंह, प्रदेश के मुख्य सचिव डी.एस. मिश्र, एडिशनल होम सेक्रेटरी अवनीश अवस्थी सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे।

सद्गुरू के बारे में

27 देशों से होकर सद्गुरु अकेले मोटरसाइकिल से 100-दिवसीय यात्रा कर आए है। अभियान में अब तक 2.5 अरब लोगों को संपर्क किया है और 74 देश अपने देश की मिट्टी को बचाने के लिए सहमत हो गए हैं। भारत में 15 लाख से ज्यादा बच्चों ने देश की मिट्टी और उनके सामूहिक भविष्य को बचाने के लिए कार्यवाही करने हेतु प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है।

मिट्टी बचाओ अभियान का मुख्य मकसद सारे देशों पर जोर डालना है कि तत्काल नीति सुधारों के जरिए कृषि-भूमि में कम से कम 3-6 प्रतिशत तैविक तत्व का होना जरूरी बनाया जाए। इस न्यूनतम जैविक तत्व के बिना, मृदा वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि मिट्टी की मृत्यु पक्की है, एक ऐसी घटना जिसे वे ‘मिट्टी-विलोपन’ बता रहे हैं। सद्गुरु ने मार्च में मिट्टी बचाओ अभियान शुरू किया था और सेव-सॉयल के लिए समर्थन जुटाने के लिए 27 देशों से होकर यात्रा की और नेताओं, राजनीतिज्ञों, वैज्ञानिकों और नागरिकों से मिले।

Tags: cm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

ऊर्जा मंत्री ने 1912 का किया औचक निरीक्षण

Next Post

उप्र में 16 हजार से अधिक युवाओं को गांवों में ही मिलेगा रोज़गार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा बंगाल: सीएम योगी

09/05/2026
CM Yogi made the new Chief Minister of Bengal wear a saffron robe.
Main Slider

सीएम योगी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री को पहनाया भगवा अंगवस्त्र

09/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कच्छ से लेकर कोहिमा तक खिला भाजपा का कमल : केशव प्रसाद मौर्य

09/05/2026
Main Slider

मंच पर PM मोदी का खास अंदाज, 98 वर्षीय बुजुर्ग के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

09/05/2026
Suvendu Adhikari
Main Slider

बंगाल में ‘सुवेंदु युग’ का आगाज, PM मोदी की मौजूदगी में शपथ

09/05/2026
Next Post
Mission Rojgar

उप्र में 16 हजार से अधिक युवाओं को गांवों में ही मिलेगा रोज़गार

यह भी पढ़ें

Dimple Yadav

मोदी सरकार का उत्पीडन विपक्ष को देगा ऑक्सीजन: डिंपल यादव

07/10/2023

पश्चिम बंगालः राज्य सचिवालय में लगी आग, मुख्य सचिव ने दिए जांच के आदेश

12/10/2021
vaccination of children

टीके लगवाने से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक तरह से नहीं हो पाती विकसित

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version