• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी से नरमी बरतना डिप्टी जेलर को पड़ा भारी, सस्पेंड

Writer D by Writer D
08/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
mukhtar ansari

mukhtar ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। जनपद बांदा में स्थित मंडल कारागार में पूर्वांचल का माफिया पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) बंद है। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होते रहे हैं। सोमवार की रात अचानक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जेल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों को मुख्तार अंसारी के साथ डिप्टी जेलर (Deputy jailer) वीरेश्वर सिंह की संलिप्तता पाई गई। डिप्टी जेलर ने निरीक्षण के समय न तो अधिकारियों का सहयोग किया और न ही किसी भी सवाल का जवाब दिया। जिसकी रिपोर्ट डीएम ने महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार लखनऊ को दी। जिन्होंने डिप्टी जेलर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लखनऊ कारागार प्रशिक्षण संस्थान से संबद्ध कर दिया

बताते चलें कि, मंडल कारागार में बंद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के परिजनों द्वारा कई बार अंसारी के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए गए। सुरक्षा को लेकर ही उनके अधिवक्ता द्वारा उनके मुकदमों में पेशी के लिए न भेजने की पैरवी की गई, हालांकि मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की जेल में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिसकी सीसीटीवी कैमरे से लखनऊ से मॉनिटरिंग की जा रही है। समय-समय पर स्थानीय प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाता है।

ज्ञानवापी में सर्वे का आदेश देने वाले जज को मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

जिलाधिकारी अनुराग पटेल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सोमवार की रात लगभग 10 बजे अचानक जेल पहुंचे। जेल में बंद मुख्तार की बैरिक समेत अन्य संदिग्ध बंदियों की सघन तलाशी की गई। आने-जाने वालों की इंट्री भी रजिस्टर में देखी गई। जैमर और सीसी कैमरों के बारे में भी जानकारी हासिल की गई। साथ ही जो मुख्तार की सुरक्षा में सुरक्षाकर्मी लगे थे उनसे भी पूछताछ की गई। लगभग 2 घंटे तक जेल में सघन तलाशी अभियान चलता रहा।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी जेलर वीरेश्वर सिंह द्वारा डीएम और एसपी का सहयोग किया गया, लेकिन जो खामियां पाई गई उन पर भी पर्दा डालने की कोशिश की गई। जेल के माहौल व सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ के दौरान अधिकारियों को डिप्टी जेलर और मुख्तार अंसारी के बीच संलिप्तता पाए जाने पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने इस मामले की रिपोर्ट महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार लखनऊ को भेज दी। बीती देर शाम उपमहानिरीक्षक कारागार शैलेंद्र कुमार ने डिप्टी जेलर धीरेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल में डिप्टी जेलर के खिलाफ की गई कार्रवाई की पुष्टि की है।

Tags: banda jailbanda newscrime newsMukhtar Ansariup news
Previous Post

ज्ञानवापी में सर्वे का आदेश देने वाले जज को मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Next Post

मंकीपॉक्स संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में सावधानी बरते: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Next Post
cm yogi

मंकीपॉक्स संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में सावधानी बरते: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Chardham Yatra

Chardham Yatra 2024: ऑनलाइन पंजीकरण मार्च के आखिरी हफ्ते से होगा शुरू

10/03/2024
liquor recovered

 भूसे भरे ट्रक से 260 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, चालक फरार

16/05/2021
3 planets will transit

27 जनवरी राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन

27/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version