• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, किया दान पुण्य

Writer D by Writer D
09/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
Ganga Dussehra

Ganga Dussehra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। ज्येष्ठ शुक्ल दशमी गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) पर गुरूवार को धर्म नगरी काशी में लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। और दान पुण्य के बाद देवगुरू बृहस्पति और काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। तड़के लगभग चार बजे से दिन चढ़ने तक श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के लिए घाटों पर पहुंचते रहे।

इस दौरान प्राचीन दशाश्वमेध घाट, राजेन्द्र प्रसाद घाट, शीतलाघाट, अहिल्याबाई घाट, पंचगंगा घाट, अस्सी, भैसासुर, खिड़किया घाट पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ जुटी रही। इसमें शहरियों की तुलना में ग्रामीणों की भीड़ ज्यादा रही।

स्नानार्थियों के चलते गौदोलिया से दशाश्वमेधघाट तक मेले जैसा नजारा रहा। प्रशासन ने गंगा तट से लेकर बाबा दरबार तक सुरक्षा के कड़े इन्तज़ाम किए थे। इस दौरान यातायात भी प्रतिबंधित किया गया था।

बताते चले,पुराणों के अनुसार मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण जेष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि में वृष लग्न में हुआ था। आज ही के दिन हजारों साल पहले स्वर्ग की नदी गंगा धरती पर आईं थी और पापों का नाश कर प्राणियों का उद्धार करने के उद्देश्य से धरती पर ही रह गईं। तभी से इस तिथि को गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) के रूप में मनाया जाता है।

गंगा दशहरा पर इन चीजों का करें दान, जीवन में आएगी सुख समृद्धि

मां गंगा की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार एवं षोडशोपचार विधी से पूजन, दुग्धाभिषेक

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) पर प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से किशोरी रमण दूबे ‘बाबू महाराज’ की अगुवाई में मां गंगा के प्रतिमा का भव्य श्रृंगार कर विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच षोडशोपचार पूजन किया गया। बाबू महाराज ने बताया कि गंगा दशहरा पर शाम को मां गंगा की महाआरती की जायेगी। जिसमें सांसद बृज भूषण शरण सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। दशाश्वमेधघाट पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।

Tags: ganga dussehraGanga Dussehra 2022varanasi news
Previous Post

कोरोना की डरावनी रफ्तार,24 घंटे में मिले 7 हजार अधिक नए केस

Next Post

बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो देश में बायोटेक क्षेत्र के व्यापक विकास का प्रतिबिंब: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

उप्र के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

12/08/2026
Noida International Airport
उत्तर प्रदेश

बारिश ने खोली नोएडा एयरपोर्ट की पोल? परिसर में भरा पानी, वीडियो वायरल

12/08/2026
Sawan
धर्म

सावन में करें इन मंत्रो का जाप, भोले बाबा करेंगे हर संकट का अंत

12/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन पर न बांधें ऐसी राखी, भाई-बहन के रिश्तों में पड़ सकती है दरार

12/08/2026
Surya Grahan on Hariyali Amavasya
Main Slider

हरियाली अमावस्या पर ग्रहण का साया, जानें भारत में क्या रहेगा असर

12/08/2026
Next Post
pm modi

बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो देश में बायोटेक क्षेत्र के व्यापक विकास का प्रतिबिंब: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

MS Dhoni

पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को कम से कम बनाने होंगे 200 रन : धोनी

11/04/2021

अगर नही भरा समय पर इनकम टैक्स तो देना होगा 10 हजार का जुर्माना!

24/10/2020
CM Yogi

योगी सरकार ने रचा इतिहास, यूपी में एक दिन में 30 करोड़ से अधिक पौधे रोपे गये

23/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version