• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी हिंसा में  अबतक 255 गिरफ्तार, सीएम योगी ने दिया ये आदेश

Writer D by Writer D
11/06/2022
in Main Slider, अम्बेडकरनगर, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, हाथरस
0
UP Violence

UP violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज (Jume ki Namaj) के बाद हुई हिंसा (UP violence) के सिलसिले में पुलिस की सख्‍त कार्रवाई जारी है। अब तक पुलिस 255 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

वहीं, यूपी के एडीजी कानून व व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि कल जो घटना हुई उसमें कुछ जिलों में कुछ व्यक्तियों ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की, जिनकी पहचान की जा चुकी है। उनकी गिरफ्तारी बहुत तेजी से की जा रही हैं। वहीं, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

बहरहाल, जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल और पत्थरबाजी के मामले में गिरफ्तारी का दौर जारी है। इस बीच शनिवार की शाम को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में साफ तौर पर पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया है कि उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई ऐसी हो जो असामाजिक तत्वों के लिए एक नजीर बने और माहौल बिगाड़ने के बारे में कोई सोच भी न सके।

इसके साथ उन्‍होंने पुलिस और प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया है। इसके साथ सीएम योगी ने कहा कि कोई भी तत्व अगर कानून को अपने हाथों में ले रहा है या कोई भी संगठन हो उसके खिलाफ सख्ती से निपटने की कार्रवाई जिला स्तर पर हो। हर गतिविधी पर मजबूती के साथ उसका संज्ञान लिया जाए।

प्रदेश में 9 जिलों में अब तक 255 उपद्रवी गिरफ्तार

यूपी पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को यूपी के नौ जिलों में हिंसा हुई थी। इस मामले में अब तक 255 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान सहारनपुर में 64, हाथरस में 50, अंबेडकर नगर में 28, प्रयागराज में 68, मुरादाबाद में 27, फिरोजाबाद में 13, अलीगढ़ में 3 और जालौन में 2 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हुई है।

 जल शक्ति मंत्री ने एक्सईएन बाढ़ खण्ड को लगाई फटकार

हालांकि पुलिस को लखीमपुर खीरी में उपद्रव करने वाले एक व्‍यक्ति की तलाश है। बता दें कि 10 जून को यूपी के नौ जिलों में हुई हिंसा में अब तक 13 एफआईआर दर्ज हुई हैं।

Tags: cm yogiup newsup violence
Previous Post

बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा, श्मशान में दी मुखाग्नि

Next Post

युवक की हत्या का आरोपित असलहे के साथ गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Arrested

युवक की हत्या का आरोपित असलहे के साथ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

ममता ने मंच से किया चंडी पाठ

नंदीग्राम में ममता बोलीं- मेरे साथ हिंदू कार्ड मत खेलो, मंच से किया चंडी पाठ

09/03/2021

इस फिल्म में आलिया संग रोमांस करते दिखेंगे रणवीर सिंह

06/07/2021

जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र का होगा सर्वागींण विकास : प्रहलाद पटेल

22/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version