• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन की 13 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Writer D by Writer D
12/06/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन से उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लि. एवं पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ लि. की कुल 13 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में 13 यूपीसीएल और 02 पिडकुल की शामिल हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि महत्वपूर्ण परियोजनाएं जनता को समर्पित हुई हैं। उत्तराखंड में ऊर्जा के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। देवभूमि उत्तराखंड गंगा एवं यमुना का उद्गम स्थल है। राज्य में जल विद्युत की अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में तेजी से कार्य करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में जल विद्युत परियोजनाओं पर तेजी से कार्य हो, इसके लिए सरकार द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। ऊर्जा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से काम करने होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए ऊर्जा का क्षेत्र महत्वपूर्ण है। विद्युत की रोस्टिंग कम से कम किये जाने के प्रयास किये जाएं। जो रोस्टिंग की जा रही है, उसका समय निर्धारित हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विद्युत मीटरों, बिजली के बिलों की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ए.के.शर्मा ने जट्टारी विद्युत उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति आई है। राज्य में जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मंत्र पर कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को करने से मन में संतुष्टि का भाव तभी आयेगा, जब कार्य पूर्ण मनोयोग से किया जाए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उत्तराखंड में ऊर्जा के क्षेत्र में पर्वतीय राज्य के दृष्टिगत योजनाएं बननी जरूरी हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रबंध निदेशक यूपीसीएल एवं पिटकुल अनिल कुमार, एमडी यूजेवीएनएल संदीप सिंघल, अपर सचिव अहमद इकबाल, अपर सचिव रंजना राजगुरु एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

सीएम योगी ने यूपी पुलिस उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर चयनित 9,534 अभ्यर्थियों को दी बधाई

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने डॉ नरेश चौधरी को किया सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post
dhami

मुख्यमंत्री धामी ने डॉ नरेश चौधरी को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें

टीवी सेलेब्स का इलाज करने वाला डॉक्टर लापता, कविता कौशिक ने लगाई गुहार

13/09/2021

LIVE : सीएम योगी बोले-आज का दिन ऐतिहासिक, 5 शताब्दी का संकल्प पूरा

05/08/2020
किम कर्दाशियां

किम कर्दाशियां ने कपड़ों की जगह लपेटा शिपिंग टेप

07/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version