• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डॉलर के मुक़ाबले रुपया हुआ कमजोर, बाजार खुलते ही 28 पैसे की गिरावट

Writer D by Writer D
13/06/2022
in Business, Main Slider
0
rupee

rupee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बने दबाव, शेयर बाजार (Share Market) में जोरदार बिकवाली और दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही महंगाई के कारण भारतीय मुद्रा रुपया (Rupee) में आज रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। बाजार में बने निगेटिव सेंटीमेंट्स के कारण आज भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले नए रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंचता नजर आ रहा है। रुपया आज रिकॉर्ड लो लेवल पर गिरते हुए 28 पैसे की कमजोरी के साथ 78.28 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर खुला। रुपये का ये अभी तक का सबसे निचला स्तर है।

इंटर बैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में कारोबार की शुरूआत ही नेगेटिव सेंटीमेंट के साथ हुई। विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार से अपना पैसा निकालने की हड़बड़ी के कारण कारोबार की शुरुआत से ही डॉलर की मांग में तेजी बनी हुई थी, जिसके कारण रुपया 28 पैसा फिसल कर अभी तक के सबसे निचले स्तर पर खुला। हालांकि कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में डॉलर का फ्लो बढ़ जाने की वजह से रुपये की स्थिति में तत्काल ही कुछ सुधार भी हुआ। मुद्रा बाजार का कारोबार शुरू होने के बाद थोड़ी ही देर में रुपया डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की रिकवरी करके 78.15 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि रुपये का ये स्तर भी शुक्रवार के क्लोजिंग लेवल से 15 पैसे नीचे का स्तर है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि रुपये में आई इस कमजोरी के लिए वैश्विक और घरेलू दोनों परिस्थितियां जिम्मेदार हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह से दुनिया के ज्यादातर देशों में महंगाई में जोरदार बढ़ोतरी हुई है, खासकर अमेरिका में महंगाई पिछले 40 साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है, उससे दुनिया भर की कारोबारी गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

Amazon को लगा बड़ा झटका, 45 दिन में जमा करने होंगे इतने करोड़ रुपए

अमेरिका में महंगाई सालाना आधार पर 8.6 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है। इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स में भी तेजी आई है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 104 के स्तर को पार कर गया है। इसके साथ ही यूएस 10 ईयर बेंच मार्क बॉन्ड यील्ड भी 3.15 के स्तर को पार कर चुका है। जिसकी वजह से भारतीय मुद्रा रुपया समेत जापानी मुद्रा येन और यूरो भी रिकॉर्ड स्तर पर नीचे गिर गए हैं।

मार्केट एनालिस्ट मयंक मोहन का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा महंगाई के अनुमान में बढ़ोतरी किए जाने की वजह से भी रुपये पर दबाव बढ़ा है और इसकी कीमत कम हो गई है। इसके अलावा भारतीय शेयर बाजार में हो रही जोरदार बिकवाली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी के कारण भी रुपये पर दबाव बढ़ गया है।

ऑल टाइम लो लेवल रिकॉर्ड पर LIC के शेयर, निवेशकों को लगा करोड़ो का चूना

रुपये की कमजोरी के लिए देश के विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले सप्ताह आई गिरावट को भी आंशिक तौर पर एक वजह माना जा रहा है, क्योंकि विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट से भी रुपये पर नेगेटिव प्रेशर बना है। मयंक मोहन के मुताबिक रुपये में इस सप्ताह आगे भी कमजोरी बनी रह सकती है। उनका कहना है कि अगर हालात में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ, तो रुपया डॉलर के मुकाबले 78.50 रुपये तक का स्तर भी छू सकता है।

Tags: dollarIndian RupeeRupeeValue of rupee
Previous Post

Amazon को लगा बड़ा झटका, 45 दिन में जमा करने होंगे इतने करोड़ रुपए

Next Post

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Next Post
CBSE Board Result

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

यह भी पढ़ें

Electrocution

करंट लगने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

05/10/2023
Dispute

पानी भरने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल

19/04/2023
SBI

बैंक में निकली हैं 1031 पदों पर नौकरियां, जानें क्या मांगी गई है योग्यता

05/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version