• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑल टाइम लो लेवल रिकॉर्ड पर LIC के शेयर, निवेशकों को लगा करोड़ो का चूना

Writer D by Writer D
13/06/2022
in Business, Main Slider
0
LIC

LIC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयरधारकों को झटका लगने का सिलसिला जारी है। एलआईसी (LIC) के शेयरों ने आज अपने ऑल टाइम लो लेवल को हिट किया। इस शेयर की कीमत में आई गिरावट के कारण एलआईसी (LIC) के निवेशकों को 17 मई से लेकर अभी तक की अवधि में 1.7 लाख करोड़ रुपये का चूना लग चुका है। इसके साथ ही निवेशकों को अभी तक 25 प्रतिशत से ज्यादा का नुकसान भी हो चुका है। और तो और एक महीने से भी कम की अवधि में खुद एलआईसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी 6 लाख करोड़ से घटकर 4.3 लाख करोड़ के स्तर तक पहुंच गया है।

शेयर बाजार में लिस्टिंग के पहले एलआईसी (LIC) के शेयरों की धूम मची हुई थी, लेकिन लिस्टिंग के बाद से ही इसमें गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। इसी वजह से ये शेयर आज एक बार फिर ऑल टाइम लो लेवल पर पहुंच गया। आज दोपहर 12 बजे के कुछ देर बाद ही एलआईसी के शेयर करीब 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ अपने सबसे निचले स्तर 670.50 रुपये तक पहुंच चुके थे। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले एलआईसी के शेयर में आज दोपहर तक प्रति शेयर 39 रुपये से अधिक की गिरावट आ चुकी थी।

एलआईसी (LIC) के शेयर ने आज शेयर बाजार में 18.80 रुपये की गिरावट के साथ 690.90 रुपये के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही इस शेयर में जोरदार बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण ये गोता लगाते हुए नीचे जाने लगा। दिन के पहले सत्र का कारोबार खत्म होने के बाद दोपहर 1 बजे के कुछ समय पहले ही एलआईसी का शेयर 39.20 रुपये की गिरावट के साथ 670.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

जानिए क्या है नेशनल हेराल्ड केस, जिसने उड़ा दी कांग्रेस की नींद

शेयर बाजार में बुरी तरह से पिटने के कारण एलआईसी के मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) में भी जोरदार गिरावट आई है। 17 मई को जब शेयर बाजार में एलआईसी की लिस्टिंग हुई थी, तो कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6,00,242 करोड़ रुपये था, लेकिन लिस्टिंग के बाद से ही एलआईसी के शेयर प्राइस में लगातार गिरावट आने की वजह से आज कंपनी का मार्केट कैपीटलाइजेशन घटकर 4.3 लाख करोड़ रुपये रह गया है। इस तरह 17 मई से लेकर आज तक की अवधि में एलआईसी के निवेशकों को 1.7 लाख करोड़ रुपये से अधिक का चूना लग चुका है। शेयर प्राइस में आई गिरावट के कारण ही एलआईसी देश की सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली टॉप 5 कंपनियों की लिस्ट से भी बाहर हो गई है। वैल्यूएशन के हिसाब से एलआईसी खिसक कर छठे पायदान पर आ गई है।

मथुरा- गोवर्धन मार्ग पर सवारियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 15 घायल

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने आईपीओ के जरिए एलआईसी से अपनी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 21,000 करोड़ रुपये हासिल किए थे। एलआईसी का आईपीओ 3 मई को ओपन कर 9 मई को बंद हुआ था। इस आईपीओ में एंकर इन्वेस्टर्स ने 949 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 5.93 करोड़ शेयर खरीदे थे, लेकिन एलआईसी के शेयरों की कीमत में आई जोरदार गिरावट के कारण एंकर इन्वेस्टर्स को अभी तक 25 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हो चुका है। आज ही एंकर इन्वेस्टर्स के लिए निर्धारित लॉक इन पीरियड खत्म हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि लॉक इन पीरियड खत्म होने के बाद एंकर इन्वेस्टर्स ने और अधिक नुकसान से बचने के लिए एलआईसी के शेयरों की बिकवाली तेज कर दी है, जिसकी वजह से इसके शेयर में आज जोरदार गिरावट की स्थिति बन गई है।

Tags: Business NewsBusiness news in hindiLIClic sharesshare market newsshare market news in hindistock market newsStock Market Updates
Previous Post

जानिए क्या है नेशनल हेराल्ड केस, जिसने उड़ा दी कांग्रेस की नींद

Next Post

Amazon को लगा बड़ा झटका, 45 दिन में जमा करने होंगे इतने करोड़ रुपए

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
Amazon

Amazon को लगा बड़ा झटका, 45 दिन में जमा करने होंगे इतने करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें

Veg Biryani

वेज बिरयानी का स्वाद बना देगा आपका दिन

28/07/2025
India invited New Zealand after scoring 217 runs in the first innings

भारत ने पहली पारी में 217 रन बनाकर न्यूजीलैंड को दिया न्यौता

20/06/2021
Jalandhar Police Station

मंदिरों के बाद अब पुलिस थानों में लागू हुआ ड्रेस कोड, जारी किया नोटिस

01/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version