• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की तरक्की के लिए सोतीगंज वालों को भी आगे आना चाहिए : ब्रजेश पाठक

Writer D by Writer D
13/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ
0
Brajesh Pathak

Brajesh Pathak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak ) ने कहा कि पूर्व सरकारों ने गरीब को हटाया, गरीबी को नहीं। भाजपा सरकार कल्याणकारी योजनाओं के जरिए गरीबी को जड़ से समाप्त करने के प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। अब सोतीगंज वालों को भी देश की तरक्की के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उप्र में कानून का राज है। दंगाइयों और पत्थरबाजों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर सुभारती विवि में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक(Brajesh Pathak ) ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब कल्याण के लिए योजनाएं चला रही है और इसका सीधा लाभ आम आदमी तक पहुंच रहा है। पूर्व सरकारों पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों ने गरीब को हटाया है, गरीबी को नहीं। कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों में आम आदमी त्राहि-त्राहि कर रहा था। 45 डिग्री तापमान में भी भाजपा कार्यकर्ता आम लोगों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।

मेरठ के वाहन कमेले के रूप में बदनाम रहे सोतीगंज का जिक्र करते हुए ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak ) ने कहा कि सोतीगंज वालों को भी देश के विकास और उन्नति के लिए भाजपा के साथ आना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि के कारण ही कोरेाना काल में जनता को अधिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। जनधन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों में सीधे पैसा भेजा गया। इसका सीधा लाभ आम आदमी को मिला। मोदी सरकार कल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं के जरिए आम आदमी का कल्याण करने में जुटी है।

पूर्व सरकारों पर हमला बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकारें एक परिवार और अपने परिवार के लोगों को लाभ पहुंचाने में लगी रहती थी, लेकिन मोदी सरकार देश के गरीब वर्ग का ख्याल रख रही है। मोदी सरकार के कारण ही दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। शुक्रवार को उप्र में कई स्थानों पर हुए पथराव पर उन्होंने कहा कि दंगाइयों और पत्थर बरसाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

सीएम योगी से इजराइल के राजदूत ने की शिष्टाचार भेंट

सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय ‘सपा का यह नारा है, खाली प्लॉट हमारा है’ जिसका जितना ऊंचा झंडा है, वह उतना बड़ा गुंडा है’ जैसे नारे लगते थे। अब उप्र में कानून का राज है और इससे खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, विधायक पंकज सिंह, प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, गजेंद्र शर्मा, विवेक रस्तोगी, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी आदि उपस्थित रहे।

Tags: Brajesh Pathakmerrut news
Previous Post

टाइम्स स्क्वायर पर सिद्धू मूसेवाल को दिया गया स्पेशल ट्रिब्यूट

Next Post

मुख्तार अंसारी को हाईकोर्ट से लगा तगड़ा झटका, एमएलए निधि मामले में जमानत अर्जी खारिज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

मुख्तार अंसारी को हाईकोर्ट से लगा तगड़ा झटका, एमएलए निधि मामले में जमानत अर्जी खारिज

यह भी पढ़ें

home loan

खुदरा कर्ज की रफ्तार एक दशक के निचले स्तर पर

06/11/2020
Indian Idol

लीक हुईं पवनदीप-अरुणिता की तस्वीरें

09/03/2022
AK Sharma

प्रदेश में “बिजली सेवा व जनसम्पर्क अभियान” 20 फरवरी से

16/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version