• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इनामी हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम पुलिस मुठभेड़ में घायल

Writer D by Writer D
17/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Police Encounter

police encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। करीब डेढ़ माह पुलिस कस्टडी से फरार हुआ एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम पुलिस मुठभेड़ (Encounter) में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वह पांच मई को मुरादाबाद कचहरी में तारीख पर आया फहीम एटीएम उसी दिन थाना पाकबड़ा क्षेत्र में दो सिपाहियों को चकमा एक कमरे में बंद करके फरार हो गया था। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल फहीम एटीएम बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मुरादाबाद जनपद के कांठ थानाक्षेत्र के ऊमरी कलां निवासी हिस्ट्रीशीटर फहीम उर्फ एटीएम बिजनौर की जेल में बंद था। विगत 5 मई को मुरादाबाद की एक कोर्ट में हत्या के मामले में उसकी पेशी होनी थी। बिजनौर पुलिस लाइन में तैनात रहे सिपाही राहुल कुमार और दिनेश कुमार उसे बिजनौर जेल से मुरादाबाद न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आए थे। कोर्ट में बिना पेशी कराए ही सिपाही फहीम को कार में बैठाकर पाकबड़ा के हाशमपुर चौराहा स्थित उसकी पत्नी से मिलाने ले गए थे। दोनों सिपाहियों को मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में बैठा दिया और उन्हें नाश्ता कराया था। इसी दौरान फहीम और उसकी पत्नी दूसरे कमरे में चले गए थे। मौका पाकर फहीम और उसकी पत्नी ने सिपाहियों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। इसके बाद मकान का मुख्य दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद फहीम और उसकी पत्नी दूसरी कार में बैठकर फरार हो गए थे। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम, दोनों सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया था।

एसएसपी हेमंत कुटियाल ने फहीम एटीएम की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी थी। एक दिन पहले बुधवार को बरेली जोन के एडीजी राज कुमार की ओर से फरार हिस्ट्रशीटर फहीम एटीएम पर एक लाख रुपये रुपये की घोषणा की थी। पुलिस फहीम की तलाश में जुटी थी।

एसपी अपराध अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात पाकबड़ा पुलिस दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लोधीपुर राजपूत गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की ओर एक सेंट्रो कार आती दिखाई दी। पुलिस कर्मियों ने चालक को कार रोकने के लिए इशारा किया। पुलिस कर्मियों को देखकर उसने कार सर्विस रोड पर मोड़ दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया तो आरोपित चालक ने कार सत्या कालेज के पास एक फैक्टरी के सामने रोक दी। इसके बाद वह कार से उतर गया और पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगा। जिसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस कर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली आरोपित चालक के पैर में लगी और वो वहीं गिर गया। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और तमंचा अपने कब्जे में लिया। तब पुलिस कर्मियों को पता चला कि घायल आरोपी फहीम एटीएम है। वह कांठ के उमरी कलां गांव निवासी हैं और इस पर एक लाख का इनाम घोषित है।

Tags: crime newsMuradabad news
Previous Post

शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, 10 लाख का सामान स्वाहा

Next Post

झारखंंड निवासी महिला मजदूर की सिर काट कर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

ak sharma
उत्तर प्रदेश

युवाओं को हुनर और रोजगार से जोड़ने का संकल्प: एके शर्मा

17/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कृषि आधारित उद्योगों से बदलेंगे मधुबन की तस्वीर: एके शर्मा

17/04/2026
CM Yogi
Main Slider

जन समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी : मुख्यमंत्री

17/04/2026
Road Accident
असम

तेजपुर में भीषण सड़क दुर्घटना, भारतीय सेना के जवान की मौके पर मौत

17/04/2026
Four women killed as tractor overturns
क्राइम

भात मांगने जा रहे श्रद्धालुओं से भारी ट्रेक्टर- ट्रॉली पलटी, चार महिलाओं की मौत

17/04/2026
Next Post
murder

झारखंंड निवासी महिला मजदूर की सिर काट कर हत्या

यह भी पढ़ें

accused of raping

नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को 20 साल की सजा

05/12/2020
UP Police

जानें यूपी पुलिस लिखित परीक्षा का पैटर्न, ऐसे होगा चयन

20/12/2023
Lord Vishnu

अनंत चतुर्दशी आज, जानें पूजा विधि और महत्व

09/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version