• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगमय हुई देवभूमि, ITBP के हिमवीरों ने 14,500 की ऊंचाई पर किया योगाभ्यास

Writer D by Writer D
21/06/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
ITBP, yoga

ITBP-yoga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा तटों के साथ केदारनाथ धाम से लेकर मैदान तक योगमय हो गए। आईटीबीपी के जवानों (ITBP jawans) ने 14,500 फीट की ऊंचाई वाले पर्वतीय स्थानों पर योगाभ्यास (Yoga) कर विश्व को निरोग रहने का संदेश दिया।

योगनगरी के गंगा तट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज राज सिंह, केदारनाथ, नैनीताल, मसूरी आदि में हजारों साधकों ने सुबह योग किया। उत्तराखंड में प्रमुख कार्यक्रम ऋषिकेश में गंगा किनारे परमार्थ निकेतन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वामी चिदानन्द मुनि ने हजारों साधकों के साथ योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

हरिद्वार में मालवीय घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ,सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक और जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

कोरोना काल में दुनिया ने योग के महत्व को जाना: सीएम योगी

नैनीताल के मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, केदारनाथ में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री डा. संजीव कुमार बालियान योग कार्यक्रम में शामिल हुए। केदारनाथ मंदिर परिसर में भी साधकों ने योगाभ्यास किया गया। उल्लेखनीय है कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों के तहत बनाई गई गुफा में 24 घंटे योग साधना की थी।

टिहरी की कोटी कॉलोनी में झील बोट प्वाइंट पर विधायक किशोर उपाध्याय और जिलाधकारी इवा श्रीवास्तव ने योगाभ्यास किया। मसूरी में लाइब्रेरी चौक बैंड स्टैंड पर करणी सेना ने योग कार्यक्रम आयोजित किया।इसमें स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भाग लिया। हिमालयन एडवेंचर इंस्टीट्यूट कैम्पटी में भी योगाभ्यास किया गया।

International Yoga Day: पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें त्रिकोणासन

आईटीबीपी के 35 वीं बटालियन के हिमवीरों ने 14,500 फीट की ऊंचाई पर योगाभ्यास किया गया। केदारनाथ, जोशीमठ और वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर इंस्टीट्यूट टिहरी लेक में योगाभ्यास किया गया। द्रोणनगरी देहरादून में योग की धूम दिखी। घंटाघर के गांधी पार्क, हाथीबड़कला स्थित सर्वे ग्राउंड,एफआईआर के अलावा, संघ की शाखाओं में भी योगाभ्यास किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी विधानसभा भवन में योग कार्यक्रम में शामिल हुईं। आचार्य विपिन जोशी ने लोगों को योगाभ्यास कराया। विधानसभा में हर माह की 21 तारीख को योग कार्यक्रम होता है।

Tags: decbhumiinternational yoga dayinternational yoga day 2022ITBPNational newsUttarakhand News
Previous Post

कोरोना काल में दुनिया ने योग के महत्व को जाना: सीएम योगी

Next Post

SI के हत्यारे सहित तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने सुलाया मौत की नींद

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
Terrorists

SI के हत्यारे सहित तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने सुलाया मौत की नींद

यह भी पढ़ें

CM Dhami

राज्यपाल और सीएम धामी ने ‘शिक्षक दिवस’ दिवस की दी शुभकामनाएं

04/09/2023
corona vaccination

संविधान की ड्राफ्टिंग करने वाले 107 साल केवल कृष्ण ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

16/03/2021
attacked in police team

अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर माफियाओं का हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

02/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version