• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SI के हत्यारे सहित तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने सुलाया मौत की नींद

Writer D by Writer D
21/06/2022
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Terrorists

Terrorist

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में मंगलवार को दो अलग-अलग आतंकवाद विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों (terrorists) को मार गिराया है, जिनमें सब इंस्पेक्टर (SI) फारूक मीर का हत्यारा भी शामिल है।

संबंधित अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में पुलवामा जिले के तुज्जन इलाके में हुई मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए हैं, जिनमें माजिद नजीर नाम का आतंकवादी भी शामिल है, जिसे सब इंस्पेक्टर (एसआई) फारूक मीर का हत्यारा माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा से 18 जून को पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) फारूक मीर का गोलियों से छलनी शव की बरामदगी हुई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर मीर का शव धान के खेत में पड़ा मिला।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा,“सब-इंस्पेक्टर फारूक मीर का हत्यारा जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी माजिद नजीर पुलवामा मुठभेड़ में मारा गया है।”

योगमय हुई देवभूमि, ITBP के हिमवीरों ने 14,500 की ऊंचाई पर किया योगाभ्यास

इसके अलावा, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के तुलीबल सोपोर बस्ती में एक और आतंकवादी को मार गिराया गया है।अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सोपोर कस्बे के तुलीबल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हुई।

एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा,“जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने संदिग्ध स्थानों की घेराबंदी की, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के कारण एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।”

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा, घर में मिली थी AK-47

पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी,“एक आतंकवादी मारा गया है। सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। आगे के निर्देशों का पालन किया जाएगा।”

Tags: baramula newshindi newsj&k nesNational newspulwama newsterrorists killed
Previous Post

योगमय हुई देवभूमि, ITBP के हिमवीरों ने 14,500 की ऊंचाई पर किया योगाभ्यास

Next Post

101 वर्षीय ‘परनानी’ ने योग से दी बुढ़ापे को मात, लोगों के लिए बनी मिसाल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Rain
Main Slider

सपने में बारिश में भीगना इस बात का संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान

21/06/2026
Next Post
yoga

101 वर्षीय 'परनानी' ने योग से दी बुढ़ापे को मात, लोगों के लिए बनी मिसाल

यह भी पढ़ें

Prickly Heat

गर्मियों में घमौरियां करती है परेशान, इन चीजों से मिलेगी राहत

12/04/2024
देश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटीArif Mohammad Khan

केरल में खुली देश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया उद्घाटन

27/03/2021
Road Accident

दो बाइकों की टक्कर में शिक्षक की मौत

13/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version