• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्भावस्था में आती हैं ये समस्याएं, ऐसे रखें ख्याल

Writer D by Writer D
15/05/2025
in फैशन/शैली
0
Pregnancy

pregnancy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रेगनेंसी (Pregnancy) किसी भी महिला के जीवन का खूबसूरत अहसास होता हैं जिसे सभी जीना चाहती हैं। हांलाकि इन दिनों में महिलाओं को अपनी सेहत और खानपान से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। लेकिन इसी के साथ ही प्रेगनेंसी (Pregnancy)  के इन दिनों में त्वचा से जुड़ी भी कई समस्याएं सामने आती हैं। खासतौर से त्वचा में ढीलापन, दाग-धब्बे स्ट्रेच मार्क्स जैसी कई परेशानी आती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से प्रेगनेंसी (Pregnancy)  के दौरान सामने आने वाली त्वचा से जुड़ी समस्याओं का निपटारा किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में…

कील-मुहांसे

प्रेगनेंसी (Pregnancy)  के दूसरे और तीसरे महीने में महिलाओं के शरीर में हार्मोन बदलाव होते है। इसकी वजह से उनके चेहरे पर कील-मुहांसों की समस्या बढ़ जाती है। दरअसल, प्रेगनेंसी में त्वचा में सीबम का उत्पादन अधिक होता है और पोर्स बंद हो जाते हैं। इससे भी मुहांसों की समस्या बढ़ती है। इसके लिए त्वचा को मोइश्चराइज करें।

प्रेगनेंसी (Pregnancy) में ड्राय स्किन

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की त्वचा काफी ड्राय या रूखी हो जाती है। दरअसल, इस समय भ्रूण भी मां के शरीर से पानी प्राप्त करता है और अगर मां कब पानी पीती हैं, तो शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इससे स्किन ड्राय या रूखी हो जाती है।

गर्दन की त्वचा का काला पड़ना

प्रेगनेंसी में हार्मोनल बदलाव की वजह त्वचा में पिगमेंटशन की समस्या बढ़ जाती है। इस दौरान आर्मपिट्स और गर्दन की त्वचा का रंग काला पड़ जाता है। त्वचा का रंग काला पड़ना भी प्रेगनेंसी की वजह से हो सकता है।

स्ट्रेच मार्क्स

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में स्ट्रेच मार्क्स की समस्या होना बहुत सामान्य है। दरअसल, जैसे-जैसे बच्चे का विकास होता है, पेट की त्वचा में खिंचाव होता है। इससे इलास्टिक फाइबर टूट जाते हैं और महिलाओं के पेट पर स्ट्रेच मार्क्स नजर आने लगते हैं। जब बच्चे का वजन बढ़ता है, तो स्ट्रेच मार्क्स भी बढ़ सकते हैं।

प्रेगनेंसी (Pregnancy) में मेलाज्मा

मेलाज्मा प्रेगनेंसी के दौरान त्वचा की सबसे गंभीर समस्या है, इसे प्रेगनेंसी मास्क भी कहा जाता है। इसमें चेहरे पर पिग्मेंटेशन की समस्या हो जाती है। सूरज की किरणें, एस्ट्रोजन का बढना इस समस्या के कारण हैं। ऐसे में आपको इस समस्या से बचने के लिए धूप से बचना चाहिए।

प्रेगनेंसी (Pregnancy) में स्किन की देखभाल करें इस तरह

– प्रेगनेंसी में अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए ढेर सारा पानी पिएं और शुगर लोडेड चीजों से परहेज करें।

– कील-मुहांसों की समस्या से निजात पाने के लिए लैक्टिक बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें।

– पेट में खिंचाव की वजह से अगर आपको खुजली महसूस हो, तो इसके लिए किसी ऑर्गेनिक ऑयल से पेट की मालिश कर सकती हैं।

– कैमिकल युक्त स्किन केयर और हेयर केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आपको बचना चाहिए।

– गर्दन के कालेपन से बचने के लिए धूप में कम से कम निकलें। साथ ही सनस्क्रीन रोजाना लगाएं। दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए हेल्दी स्किन केयर रूटीन को जरूर फॉलो करें।

– रात को मेकअप जरूर रिमूव करें। इससे पूरे दिन का डर्ट स्किन से निकल जाएगा।

– स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से बचने के लिए पेट, जांघों और हिप्स के आस-पास को अच्छी तरह से मॉयश्चराइज करें।

– दिन में अपनी त्वचा को 2 बार गुनगुने पानी से जरूर धोएं।

– प्रेगनेंसी में अपनी सेहत और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट लें। फलों और सब्जियों का अधिक मात्रा में सेवन करें।

– जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड और अधिक तला-भुना खाने से बचें।

 

Tags: beauty hacksBeauty tipsskin care tips during pregnancy
Previous Post

अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर चला चाबुक

Next Post

फर्श की चमक आएगी वापस, ट्राई करें ये टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Maa Katyayani
Main Slider

Chaitra Navratri छठा दिन: आज करें मां कात्यायनी की पूजा, विवाह की बाधाएं होंगी दूर

24/03/2026
House
फैशन/शैली

बिना AC-कूलर के भी घर में रहेगी ठंडक, अपनाएं ये टिप्स

22/03/2026
oily skin
फैशन/शैली

गर्मियों में ऑयली स्किन की ऐसे करें देखभाल

22/03/2026
summer fashion
फैशन/शैली

झुलसती गर्मियों में ये ड्रेसेस आपको बनाएगी स्टाइलिश

22/03/2026
Faluda Kulfi made at home in summer, you will be happy after eating
खाना-खजाना

गर्मियों में घर में बनाए लाजबाब फालूदा कुल्फी

22/03/2026
Next Post
Bathroom

फर्श की चमक आएगी वापस, ट्राई करें ये टिप्स

यह भी पढ़ें

Lice

बिटिया के सिर की जुओं से हैं परेशान, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

05/07/2025

CM योगी ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले सांसदों को दी बधाई

08/07/2021
Akhilesh Yadav

0 बड़ा या 18?… भारत–US ट्रेड डील पर अखिलेश का कटाक्ष

07/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version