• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय: ऊर्जा मंत्री

Writer D by Writer D
25/06/2022
in उत्तर प्रदेश, बलरामपुर
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर। आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय था। जिस तरह आपातकाल में लोगों को जेल में बंद किया गया, मीडिया संस्थानों पर पाबंदी लगाई गई। स्वर्गीय इंदिरा गांधी के द्वारा देश के जनमत का अपमान किया गया, उसे जनता कभी भी भूल नहीं सकती।

उक्त बातें एक दिवसीय भ्रमण पर बलरामपुर पहुंचे ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अटल भवन में भाजपा द्वारा आयोजित 1975 में लगाये गये आपातकाल को लेकर शूरवीरों के सम्मान एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में कही।

मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि जैसे धृतराष्ट्र पुत्र मोह में अंधे हो गये थे, उसी प्रकार उस समय कांग्रेस भी पुत्र मोह में अंधी हो गयी थी और उसी दिन से कांग्रेस का पतन शुरू हो गया था।

कहाकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में देश का परचम लहरा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित होता है। भाजपा में ही यह संभव है कि एक साधारण कार्यकर्ता उच्च से उच्च पद पर आसीन हो सकता है। कहा कि आज जो परिवारवादी पार्टियां हैं उन्हें कांग्रेस को देखकर सीख लेनी चाहिए और अपने आप में सुधार लाना चाहिए, नहीं तो एक दिन ऐसा आयेगा जब उनका भी अस्तित्व नहीं रह जायेगा।

Image

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री निखिल पांडेय,जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला,पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेष कुमार सिंह शैलू ने सम्बोधित करते हुए लोकतंत्र सेनानियों को नमन किया। मौजूद लोकतंत्र सेनानियों ने इमरजेंसी काल के स्मरण को सुनाते हुए कांग्रेस द्वारा अन्याय अत्याचार असंवैधानिक कार्यों की चर्चा भी की।

Image

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा लोकतंत्र सेनानियों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। बलरामपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों द्वारा भव्य रुप से उर्जा मंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री द्वारा तुलसीपार्क में पौधरोपण किया गया।

Tags: ak sharmaBalrampur newsblack dayemergencyup news
Previous Post

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे का निर्माण शुरू

Next Post

गुजरात दंगा: तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व IPS को ATS ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Aligarh Metal Sculptures
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी रविवार को हमीरपुर को देंगे 636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात

20/06/2026
International Yoga Day
उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जन आंदोलन बनाने की तैयारी पूरी, 1.42 करोड़ बच्चों के साथ योगमय होगा उत्तर प्रदेश

20/06/2026
Census 2027
उत्तर प्रदेश

Census 2027: यूपी में मकान सूचीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

20/06/2026
Next Post
Teesta Setalvad

गुजरात दंगा: तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व IPS को ATS ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Asian Champions Trophy

भारत ने चौथी बार जीती एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी

12/08/2023
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदले गए हैं, अब यूपी के सीएम को बदलने की बारी : अखिलेश

12/03/2021
CUET PG

जानें कब जारी होगी CUET UG सिटी स्लिप, नोट करें एग्जाम शेड्यूल

29/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version