• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपचुनाव में सपा की हार पर चाचा ने कसा तंज, अखिलेश के लिए कही ये बात

Writer D by Writer D
27/06/2022
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव (By election) में समाजवादी पार्टी को मिली हार पर प्रसपा (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने तंज कसा है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि अब सबको जनता का मैंडेट स्वीकार कर लेना चाहिए।

इटावा में शिवपाल सिंह यादव पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आजमगढ़ और रामपुर में हुई समाजवादी पार्टी की करारी हार पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनादेश का सभी को सम्मान करना चाहिए। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनावी नतीजे स्वीकार करना चाहिए।

इसके अलावा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान से अखिलेश और खुद की दूरी पर उन्होंने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि सब देख ही रहे थे, हम तो शांत बैठे थे।

नाइटक्लब में मिले 21 छात्रों के शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बताते चलें कि शिवपाल सिंह यादव आजमगढ़ और रामपुर के संसदीय उपचुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के किसी भी उम्मीदवार को नहीं उतारा था और ना ही शिवपाल सिंह यादव इन दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार करने के लिए गए थे। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि उपचुनाव में उन्होंने अपने आंख कान बंद कर लिए है।

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से शिवपाल सिंह यादव लगातार समाजवादी गठबंधन पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कई मौके पर भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। इतना ही नहीं पिछले दिनों सपा से नाराजगी के बीच शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने की भी चर्चाएं चल निकली थी लेकिन इन सब पर विराम लग गया।

Tags: akhilesh yadavBy-election resultEtawah newsshivpal yadavup news
Previous Post

नाइटक्लब में मिले 21 छात्रों के शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Next Post

उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश की संभावना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Next Post
Rain

उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश की संभावना

यह भी पढ़ें

Darsh Amavasya

दर्श अमावस्या के दिन इस विधि से करें तर्पण, पितरों को मिलेगी शांति!

22/06/2025
Aloe Vera

सुबह खाली पेट करें इसका सेवन, ये बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

17/04/2026
Mayawati

UP चुनाव से पहले मायावती का मास्टरस्ट्रोक! ब्राह्मण नेता को दिया पहला टिकट

25/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version