• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज धूप से काली हो चुकी पीठ को ऐसे बनाएं खूबसूरत

Writer D by Writer D
10/06/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
backless

backless

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महिलाऐं पार्टी और त्योंहार में कई तरह के ऑउटफिट कैरी करती हैं। जिसमें ज्यादातर पसंद किये जाते है बैकलेस (Backless)  ब्लाउज और बैकलेस ड्रेसेज। कई महिलाऐं ऐसी होती है जिन्हें बैकलेस (Backless) पहनना बहुत अच्छा लगता है। लेकिन बैकलेस के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है अपनी पीठ को खूबसूरत बनाना। अगर पीठ पर दाग धब्बे और दाने होंगे, तो बैकलेस ड्रेस सुंदर दिखने की जगह बदसूरत नजर आएगी। इसलिए बैकलेस पहनने वाली महिलाओं के लिए हम लेकर आये हैं कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स जो आपकी पीठ को खूबसूरत बनाये। तो आइये जानते हैं इन ब्यूटी टिप्स के बारे में।

* प्याज का रस

प्याज में ऐंटी-इन्फ्लेमेट्री और ऐंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण यह दाग-धब्बों के इलाज में लाभदायक है। अगर आपकी पीठ पर भी दाग-धब्बे हैं तो 2 सफ़ेद प्याज लें और उनका रस निकालें। इसमें एक बूंद नींबू का रस और एक बूंद शहद मिलाएं। सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं। इस मास्क को पीठ पर लगायें और 15-20 मिनिट बाद धो लें।

* खीरे का पेस्ट

खीरा त्वचा को नमी प्रदान करता है। यदि नियमित तौर पर इसका उपयोग किया जाए, तो यह बंद रोम छिद्रों को भी खोलता है। कुछ खीरे लें और उन्हें टुकड़ों में काटें। अब इसे पीसकर पेस्ट बनायें और पीठ पर लगायें। कुछ देर तक पेस्ट को पीठ पर लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें। पीठ की खूबसूरती निखर जाएगी।

* ऐलोवेरा

अगर आपको लगता है कि पिंपल और ऐक्ने सिर्फ चेहरे पर होता है तो आप गलत हैं। कई बार ऐक्ने पीठ पर भी हो जाता है। ऐसे में आप ऐलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐलोवेरा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है, खासतौर पर ऐक्ने की समस्या में। नहाने के बाद ऐलोवेरा जेल को अपनी पीठ पर लगाएं। इससे पीठ पर पड़े चकत्ते, दाग-धब्बे और ऐक्ने व इनकी वजह से हुई सूजन दूर हो जाएगी।

* ओटमील और दही

ओटमील और दही को भी आप पीठ की खूबसूरती बढ़ाने में इस्तेमाल कर सकती हैं। 3 चम्मच ओटमील लेकर उसे पाउडर में पीस लें। फिर उसमें 1 या 2 चम्मच दही मिलाएं और पीठ पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक पीठ पर लगा रहने दें और बाद में गर्म पानी से नहा लें। हफ्ते भर में आपको असर दिखने लगेगा।

* स्टीम बाथ और स्क्रब

हल्के गर्म पानी से नहाने से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं। लेकिन स्टीम बाथ लेने से पहले शरीर पर तेल लगाना ना भूलें और केवल 10-15 मिनट के लिए ही स्टीम चैंबर में बैठें। स्टीम लेने से पीठ पर जमी गंदगी बाहर निकल जाती है और त्वचा अच्छी तरह से साफ हो जाती है। पीठ की त्वचा को गंदगी और डेड स्किन से मुक्ति दिलाने के लिये स्क्रब करना भी जरूरी है। इसके लिए आप लूफा यूज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होता है।

Tags: Beauty tipsclean backHOME REMEDIESsexy back at homeपीठ को खूबसूरत बनाने के उपायबेकलेसब्यूटीब्यूटी टिप्स
Previous Post

इस उम्र के बाद Calcium का इतना सेवन है जरूरी, वरना हड्डियों का हो जाएगा ये हाल

Next Post

कोहनी के कालेपन से है परेशान, दूर करेंगे ये नुस्खे

Writer D

Writer D

Related Posts

Sawan
धर्म

सावन में करें इन मंत्रो का जाप, भोले बाबा करेंगे हर संकट का अंत

12/08/2026
Waxing
फैशन/शैली

वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स

12/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन पर न बांधें ऐसी राखी, भाई-बहन के रिश्तों में पड़ सकती है दरार

12/08/2026
Surya Grahan on Hariyali Amavasya
Main Slider

हरियाली अमावस्या पर ग्रहण का साया, जानें भारत में क्या रहेगा असर

12/08/2026
Surya Grahan
Main Slider

आज लग रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल के नियम

12/08/2026
Next Post
blackness of elbow

कोहनी के कालेपन से है परेशान, दूर करेंगे ये नुस्खे

यह भी पढ़ें

Panchayat Chunav

पंचायत चुनाव : भाजपा ने जारी की 5 जिलों के उम्मीदवारों की सूची

06/04/2021
arrested

एक किलो गांजा सहित अभियुक्त गिरफ्तार

04/12/2021

Amul ने निकाली अकाउंट असिस्टेंट के पद पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

22/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version