• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

30 जून तक बाढ़ से बचाव की सारी तैयारी पूरी की जाए: सीएम योगी

Writer D by Writer D
29/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
New Tourism Policy

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को बाढ़ नियंत्रण एवं बचाव विषय पर समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को 30 जून तक सारी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ एक आपदा है। इस आपदा में जनहानि को न्यूनतम स्तर पर ले जाने के लिए हमें कार्य करना होगा।

यदि लोगों को उनके घर से अलग रहने का इंतजाम करना पड़ रहा है तो महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी जिले में कहीं पर भी जल जमाव न होने पाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

हर जिले में कंट्रोल रूम स्थापित किये जाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि संवेदनशील तटबंधों का निरीक्षण किया जाए। जिलाधिकारी स्वयं इसकी निगरानी करें और अति संवेदनशील जगहों पर खुद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को साथ लेकर निरीक्षण करें। सामान्य तटबंधों का एसडीएम डिप्टी एसपी के साथ निरीक्षण करें। हर जिले का कंट्रोल रूम होना चाहिए। यह मत सोचिएगा कि आपके जिले में बाढ़ नहीं आएगी। जिले में कहीं भी जल जमाव नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी इसमें रुचि लें। सबकी जवाबदेही तय करें।

नदियों को चैनलाइज किया जाए

30 जून तक सारी तैयारी कर ली जाए। आमतौर पर उप्र में 15 जून तक मानसून दस्तक दे देता है। कई जिलों में कल से बारिश हुई है। प्रदेश में पहले 26 जिले अतिसंवेदनशील की श्रेणी में आते थे। प्रभावी ढंग से योजना बनाकर कार्य किया गया। आज उसका परिणाम सामने है। नदियों को चैनलाइज किया जाए। नदी का सिल्ट हटा दिया जाए। नहीं हटाने पर सिल्ट नदी में ही चला जाता है। इसके बाद नदी फैलती है और बाढ़ आती है।

गोंवशों से लेकर नागरिकों के लिए पहले से हो इंतजाम

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की आएगी। बाढ़ आने से पहले नाव, गोवंश के लिए चारे व आम जनों को ठहराने एवं उनके लिए राहत पैकेट समय से पूर्व तैयार कर लिया जाए। ऐसा न हो कि बाढ़ आने के बाद आप तैयारी में जुटें। बाढ़ एक आपदा है।

ब्रजेश पाठक बने देवदूत, गंभीर मरीज को खुद एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

इस आपदा में जनहानि को न्यूनतम स्तर पर ले जाने के लिए हमें कार्य करना चाहिए। यदि लोगों को उनके घर से अलग रहने का इंतजाम करना पड़ रहा है तो महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। इस बैठक से प्रदेश के सभी जिलों के डीएम व अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। वहीं मुख्यमंत्री के साथ यहां शासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

 हरीश रावत ने अग्निपथ योजना के विरोध में पदयात्रा का किया आगाज

Next Post

स्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ, श्वेत वस्त्र में दर्शन पाकर निहाल हुए श्रद्धालु

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
lord jagannath

स्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ, श्वेत वस्त्र में दर्शन पाकर निहाल हुए श्रद्धालु

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

हरिद्वार में बनेगा स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन : सीएम पुष्कर

09/08/2021
team india bill

ऑस्ट्रेलिया : टीम इंडिया के खिलाड़यों की खाने की लिस्ट में बीफ वाला बिल Viral

03/01/2021
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

प्रसूता को अनुदान देने के बहाने ठगे 45 हजार

23/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version