• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी सरकार के पूरे हुए 100 दिन, हरीश रावत ने मंत्रियों पर कसा तंज

Writer D by Writer D
30/06/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
harish rawat

harish rawat, cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार (Dhami Government) के 100 दिन आज 30 जून को पूरे होने के मौके पर एक तरफ सरकार कई तरह के कार्यक्रमों में व्यस्त है, तो दूसरी तरफ विपक्ष का कहना है कि इतने समय में सरकार ने कुछ नहीं किया है। कांग्रेस के ​वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) ने हालांकि 100 दिनों के समय को सरकार के आंकलन के लिए कम माना लेकिन इशारों में उन्होंने धामी कैबिनेट के मंत्रियों की खिंचाई ज़रूर कर दी। यही नहीं, रावत ने तीन दिन बाद कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के घर के बाहर मोर्चा खोलने की चेतावनी भी दी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह कॉपरेटिव विभाग संभालने वाले मंत्री धनसिंह रावत के घर के बाहर उपवास पर बैठेंगे। सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए रावत ने लिखा कि उत्तराखंड के हिस्से के यूरिया की स्मगलिंग की जा रही है और किसानों को खाद, यूरिया दे पाने में कॉपरेटिव विभाग लाचार हो गया है। ‘हालात ऐसे बन गए हैं कि मैं मंत्री जी के घर के बाहर उपवास पर बैठने को मजबूर हो रहा हूं।’ हालांकि रावत ने दो से तीन​ दिनों का समय धनसिंह रावत को ज़रूर दिया है।

सीएम योगी ने 1.90 लाख उद्यमियों को वितरित किया 16 हजार करोड़ का ऋण

हरीश रावत (Harish Rawat) ने अपने बयान में कहा कि 100 दिनों में बताने के लिए कोई उपलब्धि सरकार के पास नहीं है। ‘अलबत्ता उनके पास बताने के लिए यही है कि उनके मंत्री वरिष्ठ नौकरशाहों से लड़ाई झगड़े करते फिर रहे हैं। और उनके एक मंत्री जहां जा रहे हैं, वहां कोई धाम बनाने या उत्तराखंड में जगह जगह स्विटज़रलैंड बनाने के बयान देते फिर रहे हैं।’ अपने इस बयान के ज़रिये रावत ने दो मंत्रियों रेखा आर्य और सतपाल महाराज पर निशाना साधा।

गौरलतब है कि रेखा आर्य हाल में तबादलों को लेकर नौकरशाही से भिड़ती हुई नज़र आई थीं। आर्य ने खाद्य विभाग के सचिव पर मनमानी करने, मंत्री की बात न मानने जैसे आरोप लगाते हुए डीएसओ के तबादले किए जाने पर मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाई थी।

दूसरी तरफ, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज चार धाम यात्रा शुरू होने और चरम पर चलने के दौरान विदेश यात्रा पर गए थे, जिसे लेकर उनक खासी आलोचना विपक्ष ने की थी क्योंकि धामी सरकार ने चार धाम के लिए दो मंत्रियों को केदारनाथ व बद्रीनाथ में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए प्रभार दे दिया था।

Tags: 100 days of dhami governmentdhami newsHarish RawatNational newsUttarakhand News
Previous Post

सीएम योगी ने 1.90 लाख उद्यमियों को वितरित किया 16 हजार करोड़ का ऋण

Next Post

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, शाम सात बजे लेंगे शपथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
Eknath Shinde

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, शाम सात बजे लेंगे शपथ

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

लोकतंत्र  की मजबूती के लिये हमेशा तैयार रहतें है समाजवादी: अखिलेश

15/08/2022
Ram Darbar

उत्तराखंड के शुभवस्त्रम में श्रीरामलला के दिव्य विग्रह में सुशोभित

24/09/2024
Sleep

रात को अपने सिरहाने ना रखें ये चीजें, आर्थिक तंगी के हो जाएंगे शिकार

20/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version