• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रकों से वसूली करते नकली विधायक गिरफ्तार

Writer D by Writer D
01/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। जनपद में गुरुवार को मोरम के ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे भाजपा विधायक की कार में सवार नकली विधायक ने सिपाहियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर नकली विधायकों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। कार में भाजपा विधायक लिखा था हूटर बजाकर कानपुर-सागर नेशनल हाइवे में ट्रकों से वसूली कर रहे थे। पुलिस ने मौके से कार और 71 हजार से अधिक रुपये की नकदी और अवैध असलहे बरामद किए है। आरोपियों के दो ट्रक भी सीज किए गए है।

एसपी शुभम पटेल ने गुरुवार को यहां बताया कि हमीरपुर शहर के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे मोरम के ट्रकों से अवैध वसूली करने की सूचना पर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह, कान्सटेबल विनोद कुमार, अभिषेक तिवारी व कान्सटेबल अभिषेक कुमार शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे और स्कार्पियो सवार भागने लगे। सिपाहियों ने पीछा करते हुए स्कार्पियो रोकने की कोशिश की तो उन पर गाड़ी चढ़ाकर मारने की कोशिश की गई।

पुलिस ने साहस दिखाते हुए यमुना पुल के पास स्कार्पियो सवारों को पकड़ लिया। मौके से भाजपा विधायक की स्टीकर लगी स्कार्पियों, 71,490 रुपये की नकदी व दो अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए गए है। पुलिस की कार्रवाई में स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश कराई जा रही है।

विधायक बनकर अर्से से कर रहे थे हाइवे में वसूली

एसपी ने बताया कि ट्रकों से अवैध वसूली करते पकड़े गए अनिरुद्ध सिंह पुत्र श्याम सिंह व निर्भय सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह किदवईनगर कानपुर के रहने वाले है जिन्होंने पूछताछ में बताया कि स्कार्पियो में विधायक का स्टीकर और हूटर लगाकर लम्बे समय से हाइवे में विधायक बनकर ट्रकों से वसूली की जा रही थी। इनके खुद को दो ट्रक मोरम का परिवहन करते है। दोनों ट्रकों को भी सीज कर दिया गया है। साथ ही खनिज निरीक्षक की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अलग-अलग मामले दर्ज कराए गए है।

Tags: crime newsHamirpur news
Previous Post

छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा की काटी नाक, हालत गंभीर

Next Post

यमुना स्नान करते समय में छात्र डूबा, मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
drowning

यमुना स्नान करते समय में छात्र डूबा, मौत

यह भी पढ़ें

Punjab Assembly

पंजाब विधानसभा में गूंजा सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष ने मांगा जवाब

07/08/2026
encounter

गैंगस्टर रहीश खान के तीन शूटर मुठभेड़ में घायल, रेलवे ठेकेदार की हत्या के हैं आरोपी

24/07/2022

व्हाट्सअप ने भारी दबाव के चलते रोकी अपनी डेटा पॉलिसी, अब मई में लेगी फैसला

16/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version