• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्लास्टिक का प्रयोग कर प्रकृति की रिसाइकिलिंग व्यवस्था पर व्यवधान न डालें: एके शर्मा

Writer D by Writer D
03/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश को सिंगल यूज प्लास्टिक व इससे बनी सामग्री के प्रयोग से मुक्त करने के लिए “RACE”  कार्यक्रम के तहत नगर विकास, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जीआईजेड के सहयोग से जनजागरूता के लिए “RACE”  फॅार सिंगल-यूज प्लास्टिक फ्री उत्तर प्रदेश, महा अभियान 29 जून से 03 जुलाई, 2022 तक पूरे प्रदेश में चलाया गया। इस अभियान के अन्तिम दिन आज 03 जुलाई को अन्तर्राष्ट्रीय प्लास्टिक कैरी बैग मुक्त दिवस के अवसर पर ‘उत्तर प्रदेश प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कॉन्क्लेव-2022’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया।

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा (AK Sharma ) ने इस कार्यशाला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 अरूण कुमार सक्सेना, महापौर लखनऊ  संयुक्ता भाटिया भी उपस्थिति रही।

AK Sharma

 

कार्यशाला के शुरूआत में राष्ट्रगान गाया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के संबंध में वीडियो संदेश सुनाया गया। इस कॉन्क्लेव में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की नवीन तकनीकों एवं प्लास्टिक के विकल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक के विभिन्न विकल्पों पर अनेक स्टार्ट-अप द्वारा प्रस्तुतीकरण भी किया गया।

इस अवसर पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री  ए.के. शर्मा (AK Sharma ) ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देश में सिंगल यूज प्लास्टिक को 01 जुलाई पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। पूरे विश्व में प्लास्टिक के बढ़ते प्रयोग के कारण पर्यावरण असंतुलन के साथ जीव-जन्तुओं एवं मनुष्यों के जीवन को गंभीर संकट खड़ा हो गया है, जिससे निपटने के लिए पूरी दुनिया में प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व में इस संकट से निपटने के लिए प्रदेश सरकार पूरी रणनीति के साथ कार्य कर रही है और इस कॉन्क्लेव की थीम 3R’s-Reuse, Recycle, Reduse पर पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने लोगों को 3R’s को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की सीख दी।

जानें क्यों मनाया जाता है International Plastic Bag Free Day, कब हुई थी इसकी शुरुआत

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण की गंभीर स्थिति के लिए हमारी अति आधुनिकता भी जिम्मेदार है। दुनिया में औद्योगिक क्रांति के बाद मशीनों का प्रयोग बढ़ा, नई-नई वस्तुओं का अविष्कार हुआ, जिससे समाज आज चीजों को Reduse करना भूल गया।

AK Sharma

ए.के. शर्मा (AK Sharma ) ने कहा कि प्रकृति में सम्पूर्ण चीजों का रिसाइकिलिंग होता है। प्लास्टिक का प्रयोग कर प्रकृति की रिसाइकिलिंग व्यवस्था पर व्यवधान न डालें। प्लास्टिक खतरनाक रासायन हाड्रोकार्बन व पेट्रो केमिकल्स से बनाया जाता है। इधर-उधर फेकने से मिट्टी में मिल जाता है। पानी में बहकर नदियों व समुद्र तक पहुंच जाता है। इस प्लास्टिक कचरे को गायों व अन्य जानवरों, मछलियों व अन्य जलीय जीवों द्वारा खाया जाता है, जिसका दुष्प्रभाव मनुष्यों तक भी पहुंचता है।

AK Sharma

उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को अब अपने दैनिक जीवन से निकाल दें और प्लास्टिक के विकल्पों का प्रयोग करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्लास्टिक के पूर्ण प्रतिबंध के लिए दैनिक शर्तों के साथ कुछ नयी शर्तों को जोड़ा जाए तथा नियमों को कठोरता से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि हर अच्छे कार्य की शुरूआत हम सभी से होती है, जिसकी शुरूआत हम सभी को अभी करनी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगायी है। इसको जमीन पर उतारने के लिए हम सभी को सहयोग करना होगा।

एके शर्मा (AK Sharma) द्वारा “RACE”  अभियान के दौरान 734 नगरीय निकायों द्वारा 5000 क्विंटल प्लास्टिक इकट्ठा करने पर धन्यवाद दिया तथा अच्छा कार्य करने वाले तीन सर्वश्रेष्ठ नगर निगम को सम्मानित किया। इसमें प्रथम स्थान लखनऊ, द्वितीय स्थान कानपुर नगर तथा तृतीय स्थान गाजियाबाद और आगरा को मिलाकर दिया गया। इस अवसर पर Release of UP Roadshow 2021 Pathways for Preventing Riverine & Marine Litter: Enabling Circular Economy for the state of Uttar Pradesh नामक पुस्तक, रिपोर्ट Baseline Study for Plastic Waste Leakages and Stakeholders Mapping for the city of Kanpur, Prayagraj, Vanarasi and Mirzapur, Uttar Pradesh, Project Fact Sheet Circular Economy Solution (CES) Preventing Marine Litter in Ecosystem , एवं “RACE” Anthem का विमोचन किया गया।

AK Sharma

कॉन्क्लेव केे विशिष्ट अतिथि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 अरूण कुमार सक्सेना ने  “RACE” के अन्तर्गत किये गये कार्यों की सरहाना करते हुए बताया की इस पांच दिवसीय अभियान में 5,000 क्विंटल प्लास्टिक का निस्तारण किया गया। उन्होंने प्रदर्शनी में दर्शाय गये प्लास्टिक के विभिन्न विकल्पों की सरहाना की। साथ ही प्लास्टिक के दुष्प्रभाव मृदा का अनुपजाउ होना, कृषि उत्पादन में कमी होना, नदियांे और नालों में बहाव की समस्या आदि को बताया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बायोडिग्रेडेबल ने होने से 500 वर्ष तक यह नष्ट नहीं होता है और माइक्रो कण मिट्टी, पानी आदि में मिल जाता है और जीवन को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश में एक माह के भीतर ही प्लास्टिक के प्रयोग में कमी दिखेगी। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का विकल्प प्रयोग करने के साथ ही वृक्षारोपण के दिन पेड़ लगाने की भी अपील की।

डा0 रेगिना दूबें, महानिदेशक, जर्मन संघीय मंत्रालय तथा डा0 स्टीफन ग्राभेर, प्रभारी, जर्मन संघीय गणराज्य ने उत्तर प्रदेश प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कान्क्लेव-2022 के अन्तर्गत हुए कार्याें की सरहाना की।

नवोदय में प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

इसके पश्चात् तीन विभिन्न तकनीकि सत्रों का संचालन भी हुआ, जिसमें Uttar Pradesh- Single Use Plastic Action Plan- Challenges, Opportunities & Strategies, Implementation of EPR in the State of Uttar Pradesh औरStrengthening Informal Supply Chains and Circular business Models for Plastic Waste Management शामिल थे। इन विषयों पर विशेषज्ञों ने अपनी राय प्रस्तुत की। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन  मनोज सिंह, सचिव नगर विकास  रंजन कुमार, सचिव वन एवं पर्यावरण  आशीष तिवारी, निदेशक नगरीय निकाय  नेहा शर्मा के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ‘स्वच्छता एवं ग्रीन भारत शपथ बोर्ड’ पर सभी ने साइन कर प्रतिज्ञा ली।

हैदराबाद में भाग्यलक्ष्मी मंदिर पहुंचे सीएम योगी, पूजा-अर्चना कर लिया मां का आशीर्वाद

इस कॉन्फेरेन्स को सफलता पूर्वक आयोजित कराने में राज्य सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, नगर विकास विभाग, जी0आई0जेड0 तथा अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों ने सहयोग किया।

Tags: ak sharmainternational plastic bag free day 2022Lucknow News
Previous Post

सुजैन खान संग ऋतिक रोशन ने की पार्टी, ये सेलिब्रिटीज भी आईं नजर

Next Post

जल्द ही कानपुर सिंगल यूज प्लास्टिक से हो जाएगा मुक्त: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Dr. K. Vikram Rao
उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव का निधन पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति

12/05/2025
Shiv Tandava resonated in Indian Army's press conference
Main Slider

शिव अनंत हैं, शिव आरंभ और अंत हैं…, भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गूंजा शिव तांडव

12/05/2025
Dr. K. Vikram Rao
उत्तर प्रदेश

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

12/05/2025
virat kohli
Main Slider

रोहित शर्मा के बाद कोहली ने लिया टेस्ट क्रिकेट ​से संन्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

12/05/2025
The CM Yogi heard the problems of 150 people
उत्तर प्रदेश

वंचितों को आवास और जरूरतमंदों को मुहैया कराएं इलाज : सीएम योगी

12/05/2025
Next Post
AK Sharma

जल्द ही कानपुर सिंगल यूज प्लास्टिक से हो जाएगा मुक्त: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

School Bus

स्कूल जा रही बस के दो पहिए हुए अलग, ड्राइवर की सूझबूझ से बच्चों की बची जान

18/07/2023
food

सभी समस्याओं दूर करने के साथ ही इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है फर्मेंटेड फूड

30/09/2020
Akhilesh Yadav

निकाय चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने कसी कमर, सपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की पहली सूची

27/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version