• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘काली’ पर भारतीय उच्चायोग सख्त, कनाडा सरकार से तुरंत पोस्टर हटाने को कहा

Writer D by Writer D
04/07/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Kali

Kali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोरेंटों। फिल्ममेकर लीना मण‍िमेकलई की डाक्यूमेंट्री ‘काली’ (Kali) के पोस्टर पर विवाद खड़ा कर हो गया है। 2 जुलाई को रिलीज इस पोस्टर में ‘मां काली’ को सिगरेट पीते और हाथ में LGBTQ का झंडा लिए दिखाया गया है। इस फिल्म के पोस्टर को कनाडा में आयोजित किए गए एक प्रोजेक्ट ‘अंडर द टेंट’ के तहत प्रदर्शित किया गया है। यह प्रोजेक्ट टोरंटो के आगा खान म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया।

इतने बवाल के बाद अब कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने इस मामले पर बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि हमें कनाडा के हिंदू नेताओं की तरफ से कई शिकायतें मिली हैं। शिकायत में कहा जा रहा है कि कनाडा में अंडर द टेंट प्रोजेक्ट के तहत एक पोस्टर प्रदर्शित किया गया है। इसमें हिंदू देवी-देवताओं की बेअदबी की गई है।

बयान में आगे कहा गया कि टोरंटो में मौजूद हमारे काउंसलेट जनरल ने कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं को हमारी चिंताओं के बारे में बता दिया है। हमने कई हिंदू समूहों को भी जानकारी दे दी है कि कनाडा में मौजूद जिम्मेदारों को कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। हम कनाडा के अधिकारियों से अपील करते हैं कि सभी आपत्तिजनक मटेरियल को तुरंत हटा लिया जाए।

क्या है मां काली (Kali) पोस्टर विवाद?

बता दें कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ का पोस्टर इंडियन फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई ने 2 जुलाई को रिलीज किया था। फिल्म के पोस्टर में ‘मां काली’ को सिगरेट पीते दिखाया गया है। यही नहीं, उनके एक हाथ में त्रिशूल तो दूसरे हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा दिखाया गया है। इन्हीं दो चीजों पर विवाद हो रहा है। यूजर लीना मणिमेकलई को अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई को लोग जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। सोशल मीडिया पर #arrestleenamanimekalai ट्रेंड कर रहा है। लोगों का कहना है कि मेकर्स ने पोस्टर में मां काली का अपमान किया है।

आया फिल्ममेकर का बयान

फिल्ममेकर लीना मण‍िमेकलई ने भी विवाद पर रिएक्शन दिया है। लीना ने ट्वीट कर कहा कि- ‘फिल्म उन घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उस शाम की है, जब काली प्रकट होती है और टोरंटो की सड़कों पर टहलती है। यदि आप तस्वीर देखते हैं, तो हैशटैग “अरेस्ट लीना मणिमेकलई” न डालें और हैशटैग “लव यू लीना मणिमेकलई” डालें’। लीना के इस क्लैर‍िफ‍िकेशन के बावजूद सोशल मीड‍िया यूजर्स की नाराजगी कम नहीं हुई। लोगों ने उन्हें फिर से जमकर फटकार लगाया है

Tags: canadainternational NewsKaliKali postertoranto
Previous Post

हाई टेक सुरक्षा के घेरे में रहेंगे रामलला

Next Post

योगी सरकार 2.0 के सौ दिनों में तेजी से बढ़ी मेडिकल की सुविधाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

EC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, बैरिकेड पर चढ़े सपा नेता; राहुल-प्रियंका-अखिलेश धरने पर

06/10/2026
Main Slider

CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ‘उप्र की प्रगति’ से कराया साक्षात्कार

06/10/2026
Main Slider

सपा के पीडीए का मतलब परिवार, धनबली और अपराधी: प्रकाश पाल

06/10/2026
Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

06/10/2026
Cumin Seeds
Main Slider

रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

06/10/2026
Next Post
UPSCR

योगी सरकार 2.0 के सौ दिनों में तेजी से बढ़ी मेडिकल की सुविधाएं

यह भी पढ़ें

ranveer prasad

सभी तटबंध सुरक्षित हैं, किसी प्रकार की चिंताजनक स्थिति नहीं : प्रसाद

22/06/2021
CM Vishnudev

जहाँ कभी गोलीबारी की आवाज आती थी, आज वहाँ स्कूल की घंटियाँ बज रही: सीएम विष्णु देव

09/12/2025
Accident

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, आठ दिन की मासूम समेत चार लोगों की मौत

23/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version