• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘काली’ के बाद अब भोलेनाथ को सिगरेट जलाते दिखाया, जानें कहां मचा बवाल

Writer D by Writer D
06/07/2022
in Main Slider, चेन्नई, राष्ट्रीय
0
shankar
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। फिल्म ‘काली’ (Kali) के पोस्टर को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी थमा नहीं है कि अब भगवान शिव (Lord Shankar) का सिगरेट जलाते हुए बैनर सामने आया है। मामला तमिलनाडु के कन्याकुमारी का है। बैनर सामने आते ही पुलिस ने आरोपियों को पुलिस थाने बुलाया और चेतावनी दी। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने बैनर हटा दिया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर बैनर की तस्वीरें वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने आक्रोश जताया है।

घटना कन्याकुमारी जिले के थिंगल नगर के पास आरोग्यपुरम की है। यहां कुछ दिन पहले ही एक कपल की शादी हुई है। इस कपल को बधाई देने के लिए ही दूल्हे प्रतिश के दोस्तों ने बैनर लगाए। प्रतिश के दोस्तों ने इलाके में 2 बैनर लगाए।

एक बैनर में कपल की फोटो के साथ बधाई देते दोस्तों की फोटो है, जबकि दूसरे बैनर में भगवान शिव को सिगरेट जलाते हुए दिखाया गया है। इस बैनर में दूल्हे का मजाक उड़ाने की कोशिश की गई है। बैनर में दूल्हे के लिए लिखा है, ‘अपने बालों को छोटा रखो, कितना छोटा? इतना छोटा कि आपकी पत्नी उन्हें पकड़ न पाए’

प्रतिश के दोस्तों ने जैसे ही भगवान शिव (Lord Shankar)  का बैनर लगाया। इस पर हिंदू संगठनों की नजर पड़ गई। बैनर तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद इलाके के हिंदू संगठनों ने इरानियल थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस तुरंत हरकत में आई और दूल्हे प्रतिश सहित दोस्तों के ग्रुप को थाने बुला लिया। हालांकि, सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया और पुलिस ने बैनर हटा दिए।

‘काली’ के पोस्टर पर चल रहा है विवाद

हाल ही में एक फिल्म मेकर लीना मणिमेकलई (Leena Manimekalai) ने अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है। इसके साथ ही उनके एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी है। पोस्टर के सामने आते ही देशभर में इस पर बहस छिड़ गई है।

Tags: chennai newskali poster controversykanyakumari news
Previous Post

कोविड-19 में इस दवा की हुई रिकॉर्ड बिक्री, अब कंपनी के 40 ठिकानों पर IT की छापेमारी

Next Post

स्मृति ईरानी बनी अल्पसंख्यक मंत्री, सिंधिया को मिला इस्पात मंत्रालय का प्रभार

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
CM Dhami
राजनीति

हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

05/05/2026
CM Dhami
धर्म

शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री

05/05/2026
Anand Bardhan
Main Slider

मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा

05/05/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र: धामी

05/05/2026
Next Post
smriti irani

स्मृति ईरानी बनी अल्पसंख्यक मंत्री, सिंधिया को मिला इस्पात मंत्रालय का प्रभार

यह भी पढ़ें

Samsung Galaxy M12

Samsung ने भारत में लान्च किया अपना कम बजट स्मार्टफोन, जानिए कीमत

24/04/2021
Roshan Jacob

प्रत्येक पॉजिटिव मरीजों की जानकारी रखना टीम की जिम्मेदारी : जैकब

14/05/2021
attacked on police team

दबिश देने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, SSI समेत छह पुलिसकर्मी घायल

18/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version