• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

… और पत्रकारों के साथ धरने पर बैठ गए डिप्टी सीएम केशव मौर्य, फिर जो हुआ

Writer D by Writer D
07/07/2022
in उत्तर प्रदेश, कौशांबी
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) के गृह जिले कौशांबी में उनके ही कार्यक्रम के दौरान नाराज होकर दर्जनों पत्रकार ऑफिस के बाहर ही धरने में बैठ गए और कार्यवाही की मांग करने लगे। इत्तेफाक ऐसा था कि डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी कौशाम्बी में मौजूद थे।

पत्रकारों के धरना प्रदर्शन किए जाने की खबर जैसे ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) को मिली, वह आला अफसरों के साथ मौके पर पहुंच गए, जिससे अफसरों के हाथ पांव फूल गए और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पत्रकारों की लड़ाई को अपना समझ खुद जमीन में धरने पर बैठ गए। बाद में डिप्टी सीएम ने पत्रकारों को समझा बुझाकर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

पत्रकारों का धरना खत्म कराने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं सबको पत्रकार नहीं, परिवार मानता हूं, अगर किसी के सम्मान के खिलाफ कोई बात हुई है तो इसके खिलाफ जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भारत माता की जय बोल कर धरना को समाप्त कराया।

क्या था पूरा मामला

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) बुधवार को अपने गृह जनपद कौशांबी के दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले वे सायरा स्थित मां शीतला गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने लाभार्थियों को ई-रिक्शा वितरित किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

इस दौरान जैसे ही पत्रकार कवरेज करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो वहां उपस्थित पीडब्ल्यूडी के जेई दिलीप कुमार सिंह ने पत्रकारों के साथ बदसलूकी की। पत्रकारों के साथ बदसलूकी किए जाने से नाराज पत्रकार धरना प्रदर्शन में बैठे गए। धरने पर बैठने की खबर जैसे ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हुई, वह बाहर बाहर आ गए।

पूर्व IAS रामविलास पर कसा शिकंजा, पत्नी के अवैध निर्माण पर चलेगा योगी का बुलडोजर

इस दौरान वह स्वयं पत्रकारों के साथ धरने पर बैठ गए और उन्हें मनाने लगे। डिप्टी सीएम केशव ने पत्रकारों के साथ धरने पर बैठकर उनका धरना समाप्त कराया और दोषी जेई के ऊपर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर कार्यक्रम का कवरेज किया।

Tags: kaushambhi newsKeshav mauryaup news
Previous Post

पूर्व IAS रामविलास पर कसा शिकंजा, पत्नी के अवैध निर्माण पर चलेगा योगी का बुलडोजर

Next Post

उद्धव ठाकरे से मिलने आए शिवसैनिक की मौत, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

Writer D

Writer D

Related Posts

Encounter
उत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब ढेर, दरोगा भी घायल

26/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर गबन केस: ‘विभीषणों’ पर चला हंटर, अनुकल्प-लवकुश जेल में

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तामेश्वरनाथ धाम बनेगा भव्य कॉरिडोर: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ में किया था बाबा साहेब के सपनों पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
Next Post
uddhav thackeray

उद्धव ठाकरे से मिलने आए शिवसैनिक की मौत, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

हमारे शूरवीरों की बहादुरी-अदम्य साहस अतुलनीय: मुख्यमंत्री भजनलाल

26/07/2024
CM Yogi

संस्कारवान युवा बनाएंगे देश को विश्व गुरु: सीएम योगी

15/10/2022
पोस्ट कोविड कोच

पंजाब के कपूरथला वर्कशाप ने कोरोना से बचने के लिए बनाया पोस्ट कोविड कोच

15/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version