• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव में अकेला चलेगा हाथी, मायावती ने किया ऐलान

Writer D by Writer D
15/01/2024
in राजनीति, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ( BSP)  प्रमुख मायावती (Mayawati) ने सोमवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए पार्टी की रणनीति पर बड़ा खुलासा किया है। इस विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A से करते हुए ऐलान किया कहा कि यूपी में बीएसपी ( BSP)  अकेले ही लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ेगी।

मायावती (Mayawati) ने कहा कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) अकेले लड़कर बेहतर रिजल्ट लाएंगे। गठबंधन में चुनाव से हमारी पार्टी को नुकसान होता है। गठबंधन से बसपा को फायदा कम, नुकसान ज्यादा होता है। हमारी पार्टी को धांधली की वजह से नुकसान ज्यादा होता है। उन्होंने कहा कि सवर्ण वोट बसपा ( BSP)  पर ट्रांसफर नहीं होते। सांप्रदायिक सोच वाली पार्टी से दूरी रखेंगे। अधिकांश दलों की मानसिकता जातिवादी। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में ईवीएम में धांधली हो रही है। ईवीएम ( EVM) के विरोध में बहुत आवाज उठी। देश में निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए।

लोगों को फ्री राशन देकर बनाया जा रहा है गुलाम

मायावती (Mayawati) ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों को फ्री राशन का झांसा दिया। उन्होंने कहा कि राशन देकर गुलाम बनाया जा रहा है। मायावती ने कहा कि यूपी में हमारी योजनाओं की नकल की जा रही है।  मायावती (Mayawati)   ने कहा कि हमने यूपी में अपनी चार बार की सरकार में सभी वर्गों के लिए काम किया था। अल्पसंख्यक, मुस्लिम, गरीब, किसान और मेहनतकश लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थीं। इन योजनाओं को सरकारें नाम और स्वरूप बदल कर अपना बनाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन जातिवादी होने की वजह से यह काम नहीं हो पा रहा है।

मशहूर शायर मुनव्वर राना का हार्ट अटैक से निधन, लखनऊ में ही होगा अंतिम संस्कार

मायावती (Mayawati) ने हमला करते हुए कहा कि लोगों को रोजगार देने के बजाय फ्री में थोड़ा सा राशन देकर अपना मोहताज बनाया जा रहा है, जबकि हमने अपनी सरकार के दौरान वर्तमान सरकारों के जैसे लोगों को अपना मोहताज नहीं, बनाया बल्कि सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के साधन उपलब्ध कराए।

धर्म और संस्कृति की आड़ में राजनीति कर रही है केंद्र और राज्य सरकार

मायावती (Mayawati) ने आगे कहा कि हमने अपनी सरकार में लोगों को सम्मान और स्वाभिमान ऊंचा करने का अवसर भी दिया, लेकिन वर्तमान में यह होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। केंद्र और राज्य सरकार धर्म और संस्कृति की आड़ में राजनीति कर रही है। इससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है।

अखिलेश ने गिरगिट की तरह बयान बदला

इस दौरान मायावती (Mayawati) ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने गिरगिट की तरह बयान बदला। साथ ही संन्यास की बात को बेबुनियाद भी बताया।

Tags: akhilesh yadavBahujan Samajwadi PartyIndialok sabha election 2024Lucknow Newsmayawatiup news
Previous Post

मशहूर शायर मुनव्वर राना का हार्ट अटैक से निधन, लखनऊ में ही होगा अंतिम संस्कार

Next Post

बीएसपी सुप्रीमो मायावती का आज 68वां जन्मदिन, सीएम योगी ने दीं शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

August 9: Kakori Train Action Day Special
उत्तर प्रदेश

9 अगस्त: काकोरी ट्रेन एक्शन-डे स्पेशल

09/08/2026
CM Yogi issues directives for regular inspection of school vehicles.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, परिवहन विभाग करेगा नियमित जांच

08/08/2026
Cycle rally organized under the ‘Nasha Mukt Bharat Abhiyan’
उत्तर प्रदेश

जन भवन से निकली साइकिल रैली, कार्मिकों ने दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश

08/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः आईएएस-आईपीएस और आईएफएस अधिकारी हर माह विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

08/08/2026
UP BJP
Main Slider

यूपी में बीजेपी ने कसी संगठन की कमर, छह क्षेत्रों की कमान नए प्रभारियों को; देखें लिस्ट

08/08/2026
Next Post
Mayawati, CM Yogi

बीएसपी सुप्रीमो मायावती का आज 68वां जन्मदिन, सीएम योगी ने दीं शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

टाइगर श्रॉफ ने लगाई 13 फीट ऊंची जंप, वीडियो देखकर फैंस हुए दंग

05/04/2022
Hair Roller

इनसे अपने बालों को बनाएं स्टाइलिश, पार्टी में छा जाएंगी

07/08/2025
smartphones

ये हैं 6000mAH 3 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, जानने के लिए पढ़िए

26/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version