• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

13 एक्सप्रेसवे वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

Writer D by Writer D
07/07/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
expressways

expressways

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे नेटवर्क की आधारशिला रखी है। आने वाले समय में दुनिया के कई देशों से अधिक एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी (Expressways Connectivity) प्रदेश में होगी। प्रदेश 13 एक्सप्रेसवे वाला देश का पहला राज्य बना है। 32 सौ किमी के कुल 13 एक्सप्रेसवे में से सात पर काम चल रहा है। जबकि छह एक्सप्रेस वे संचालित हैं। 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पित करेंगे। इसके माध्यम से बुंदेलखंड दिल्ली से सीधे जुड़ेगा।

सीएम योगी (CM Yogi) ने पिछले पांच वर्षों में प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर में आमूलचूल परिवर्तन किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन होते हैं और सड़कें तरक्की का आईना होती हैं। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने सड़कों के कायाकल्प को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किया है। गांव की गलियों से लेकर, ब्लॉक मुख्यालय, जिला मुख्यालय, दूसरे राज्यों और दूसरे देशों को जोड़ने वाले सड़कों का संजाल निर्मित किया गया है।

70 साल में केवल डेढ़ एक्सप्रेस-वे बने थे। एनसीआर और पश्चिमी यूपी के लोगों की दशकों पुरानी मांग को डबल इंजन की सरकार ने पूरा किया है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे इसका उदाहरण है। साथ ही 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा चुका है। यह एक्सप्रेसव वे न केवल पूरब और पश्चिम की दूरी को कम करेगा, बल्कि दिलों को भी जोड़ने का कार्य करेगा। इसके अलावा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे, गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेस वे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है, इसका लाभ सभी प्रदेशवासियों को मिलेगा। हाईवेज और एक्सप्रेसवेज के किनारे औद्योगिक गलियारे भी बनाए जा रहे हैं। ये गलियारे तीव्र संतुलित और समावेशी विकास के साथ-साथ रोजगार की अपार संभावनाओं को गति देंगे। इसके लिए जमीनें चिह्नित की गई हैं। आपातकाल में वायु सेना के विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ के लिए हवाई पट्टियां भी बनाई जा रही हैं।

अनंत ऊर्जा का भंडार है मनुष्य, वह जो चाहे कर सकता है : सीएम धामी

पिछड़ेपन के दाग से बुंदेलखंड होगा मुक्त

दशकों से पिछड़ा बुंदेलखंड अब सीधे दिल्ली से जुड़ने वाला है। डीएनडी फ्लाईवे नौ किमी, नोएड-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे 24 किमी, यमुना एक्सप्रेस वे 165 किमी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे 135 किमी और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे 296 किमी कुल 630 किमी की यात्रा दिल्ली से चित्रकूट तक निर्बाध गति से की जा सकेगी। बुंदलेखंड एक्सप्रेस वे लोगों को दिल्ली सहित अन्य राज्यों से भी जोड़ेगा। इससे चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा आदि जिलों के लोग लाभान्वित होंगे। बुंदेलखंड के सीधा दिल्ली से जुड़ने का लाभ लोगों को मिलेगा और पिछड़ेपन के दाग से बुंदेलखंड मुक्त हो सकेगा।

उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे (expressways) का नेटवर्क

  1. यमुना एक्सप्रेसवे- 165 किमी
  2. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे- 25 किमी
  3. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे- 302 किमी
  4. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे- 96 किमी
  5. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे- 341 किमी
  6. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे- 296 किमी

कुल संचालित एक्सप्रेसवे- 1225 किमी

निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे (expressways) 

  1. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे- 91 किमी
  2. गंगा-एक्सप्रेस वे- 594 किमी
  3. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे- 63 किमी
  4. गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेसवे- 380 किमी
  5. गोरखपुर-सिलिगुड़ी एक्सप्रेसवे- 519 किमी
  6. दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे- 210 किमी
  7. गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे- 117 किमी

कुल निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे- 1974 किमी

Tags: 13 expressways in upexpressways in upLucknow News
Previous Post

अनंत ऊर्जा का भंडार है मनुष्य, वह जो चाहे कर सकता है : सीएम धामी

Next Post

 गुरप्रीत कौर के हुए सीएम भगवंत मान, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
bhagwant mann

 गुरप्रीत कौर के हुए सीएम भगवंत मान, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

यह भी पढ़ें

modi-mamta

बंगाल में फिर चला TMC का ‘खेला’, पार किया 200 का आंकड़ा

02/05/2021
Bhavesh Kumar

पेटीएम के सीओओ भावेश गुप्ता का इस्तीफा

05/05/2024
Honda Unicorn

10 साल की वारंटी के साथ लॉन्च हुई Honda की ये बाइक, इतनी है कीमत

15/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version