• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों के लिए खुशहाली का मार्ग हुआ प्रशस्त, 100 दिनों में पूरी हुईं कई सिंचाई योजनाएं

Writer D by Writer D
07/07/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Irrigation

Irrigation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसानों (Farmers) के जीवन में खुशहाली लाने की दिशा में पूरे प्रदेश में सिंचाई (Irrigation) क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। इसके फलस्वरूप, प्रदेश में कुल कृषि (Farmers) योग्य क्षेत्रफल 188.40 लाख हेक्टेयर में कुल सिंचित क्षेत्रफल 143.32 लाख हेक्टेयर पहुँच गया है। इस दिशा में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल दिशानिर्देश की वजह से लगातार काम किया जा रहा है।

सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम 100 दिनों में बाढ़ से बचाव हेतु विभिन्न जनपदों में रु 591 करोड़ की 62 परियोजनाएं पूर्ण हुई हैं। झांसी जनपद के बबीना ब्लॉक के 15 ग्रामों में रु 247 करोड़ की सिंचाई परियोजना पूर्ण हुई, व 4400 हेक्टेयर सिंचन क्षमता से लगभग 5240 किसान लाभान्वित हुए हैं।

रु 150 करोड़ की लागत से कानपुर देहात जनपद की उमरहट पंप नहर परियोजना का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इससे 19.630 हेक्टेयर सिंचन क्षमता का सृजन हुआ है और लगभग 2 लाख कृषक लाभान्वित हुए हैं।

गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या और देवीपाटन मंडलों के 135 नलकूपों तथा कानपुर, झांसी और बांदा मंडलों के 104 नलकूपों का आधुनिकीकरण किया गया है। गाजीपुर में अमौरा पंप नहर का आधुनिकीकरण किया गया है और इससे 3044 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता सृजित हुई है व 2695 किसान लाभान्वित हुए हैं। अर्जुन सहायक परियोजना में महोबा व हमीरपुर जिले में 28 कुलाबों पर गूल, माइक्रो इरिगेशन निर्माण कर 3,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल सिंचाई क्षमता में वृद्धि हुई है। मुख्य मंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत 46,172 उथले नलकूपों का निर्माण हुआ है।

गरीब की बेटी का संबल बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

आगामी छह महीनों में कुलपहाड़ स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना, बड़वार झील-गुरसरे मुख्य नहर की फीडर चैनल की परियोजना, जरगो नहर प्रणाली के नहरों के पुनरस्थापना कार्य, घोरी नहर का पुनरोद्धार, व कई अन्य परियोजनाओं को पूरा किया जाने का लक्ष्य है। इसी अवधि में प्रदेश के 61 जनपदों में 1101 राजकीय नलकूपों का रिबोर व वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर व प्रयागराज के मंडलों के 112 राजकीय नलकूपों का आधुनिकीकरण पूरा किया जाएगा।

Tags: irrigation departmentLucknow NewsYogi News
Previous Post

गरीब की बेटी का संबल बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

Next Post

युवा कल्याण व विकास में उप्र की बड़ी छलांग, खेलो इंडिया की 5 योजनाएं हुई पूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Khelo India

युवा कल्याण व विकास में उप्र की बड़ी छलांग, खेलो इंडिया की 5 योजनाएं हुई पूरी

यह भी पढ़ें

KS Bhagwan

‘राम दोपहर में सीता के साथ पूरा दिन शराब पीते थे…’, लेखक केएस भगवान का आपत्तिजनक बयान

22/01/2023
ajay kumar lallu

संवैधानिक अधिकारों के दमन के खिलाफ संघर्ष करेगी कांग्रेस : लल्लू

23/07/2021

योगी सरकार को घेरने साइकिल यात्रा पर निकले अखिलेश यादव

05/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version