• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवा कल्याण व विकास में उप्र की बड़ी छलांग, खेलो इंडिया की 5 योजनाएं हुई पूरी

Writer D by Writer D
07/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Khelo India

Khelo India

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) में युवाओ (Youth) के समग्र विकास के लिए वातावरण बनाने में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) की ओर से कई सफल व दूरगामी कदम उठाए गए हैं। इनमें खेल और शारीरिक सौष्ठव को प्रोत्साहन देने के लिए कई योजनाओं को सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम 100 दिनों में पूरा किया गया है।

युवाओं (Youth) के जीवन व भविष्य में खेलों के महत्व को रेखांकित करने हेतु, अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित पदों पर नियुक्ति हेतु नियमावली प्रख्यापित की गई है।

मेरठ में आकार ले रही मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय हेतु कुलपति, कुलसचिव और वित्त अधिकारी के पद स्वीकृत कर दिये गए हैं। इससे इस महत्वाकांक्षी योजना के काम में तेजी आई है। अंतर्राष्ट्रीय चेस (शतरंज) फेडरैशन द्वारा 44 वीं शतरंज ओलम्पियाड प्रतियोगिता भारत में आयोजित करने के उपलक्ष्य में लखनऊ में टॉर्च रिले आयोजित किया गया जिसका मुख्य मंत्री ने स्वागत किया था।

मेरठ में सिंथेटिक हॉकी फील्ड, सहारनपुर एवं वाराणसी में सिन्थेटिक रनिंग ट्रैक तथा गोरखपुर में जंगल कोडिया विकास खंड में स्टेडियम का निर्माण किया गया है। साथ ही, प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेज और छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। प्रदेश में 132 खेल मैदानों और 100 जिम की स्थापना की गई है। अखिल भारतीय खेलो इंडिया मिशन के अंतर्गत पाँच परियोजनाएं पूर्ण की गई हैं, ये हैं – लखनऊ (मऊ-मोहनलालगंज), बस्ती (बरगदहिया – सूदीपुर), बरबकी (धरौली), सोनभद्र (नगाँव), और पीलीभीत (सिमरिया)। आगरा (चाहरवाटी) में एक व हमीरपुर (राठ और टिकरौली) में 2 ग्रामीण मिनी स्टेडियम का निर्माण पूरा किया गया है।

किसानों के लिए खुशहाली का मार्ग हुआ प्रशस्त, 100 दिनों में पूरी हुईं कई सिंचाई योजनाएं

युवा कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए 1000 मंगल दलों का गठन किया गया है। प्रांतीय रक्षा दल (पीआरडी) के अंतर्गत 20,000 जवानों को प्रत्येक माह ड्यूटी दी जा रही है और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर, गुजरात, द्वारा इन पीआरडी जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य मंत्री एडवेंचर अवॉर्ड और विवेकानंद पथ योजना की स्थापना अंतिम चरण में है और शीघ्र ही इस विषय पर निर्णय की घोषणा की जाएगी।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

किसानों के लिए खुशहाली का मार्ग हुआ प्रशस्त, 100 दिनों में पूरी हुईं कई सिंचाई योजनाएं

Next Post

‘काली’ की डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई की बढ़ी मुश्किलें, जारी हुआ लुकआउट नोटिस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Leena Manimekalai

'काली' की डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई की बढ़ी मुश्किलें, जारी हुआ लुकआउट नोटिस

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Pushpa को Amul ने दिया सुपरक्यूट ट्रिब्यूट, Allu Arjun का रिप्लाई हुआ वायरल

17/01/2022
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव, बोले- यूपी बदलना चाहते हैं तो खुद को बदलें सीएम योगी

12/03/2021
Bus

दशहरा-दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा, यूपीएसआरटीसी की एसी बसों में 10% तक कम होगा किराया

01/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version