• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी का रुख

Writer D by Writer D
08/07/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में मजबूती का रुझान बना दिखाई दे रहा है। हालांकि बीच-बीच में बिकवाली का दबाव भी बन रहा है। इसके बावजूद शेयर बाजार (Share Market) में ओवरऑल मजबूती बनी हुई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स करीब 450 अंक तक की छलांग लगा चुका है। हालांकि बिकवाली के दबाव की वजह से फिलहाल सेंसेक्स इस स्तर से थोड़ा नीचे उतरकर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के दौरान दिग्गज कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, कोल इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में लगातार तेजी बनी हुई है। दूसरी ओर टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति सुजुकी, ओएनजीसी और एशियन पेंट्स जैसी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव बनने की वजह से गिरावट का रुख बना हुआ है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 395.97 अंक की बढ़त के साथ 54,574.43 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत में ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स गिरकर 54,350.41 अंक के स्तर पर आ गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने बाजार में लिवाली का जोर लगाया।

तेज लिवाली के सपोर्ट से अगले 15 मिनट में ही सेंसेक्स 448.68 अंक की छलांग के साथ 54,627.14 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बिकवाली के दबाव में एक बार फिर सेंसेक्स में गिरावट आ गई। लगातार हो रही लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 234.40 अंक की बढ़त के साथ 54,412.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

धन-वैभव की प्राप्ति के लिए चाहिए माता लक्ष्मी की कृपा, तो करें ये काम

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने आज 140.75 अंक की मजबूती के साथ 16,273.65 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार में लगातार हो रही लिवाली और बिकवाली के कारण निफ्टी की गति में भी आज लगातार तेज उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में सेंसेक्स बिकवाली के दबाव की वजह से गिरकर 16,177.40 अंक तक पहुंच चुका है, वहीं खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इस सूचकांक ने 16,275.50 अंक की छलांग लगाई है। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 62.50 अंक की बढ़त के साथ 16,195.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सकारात्मक ग्लोबल संकेतों के बीच प्री ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार (Share Market) ने आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 394.21 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,572.67 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 97.80 अंक यानी 0.87 प्रतिशत बढ़कर 16,230.70 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 427.49 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की मजबूती के साथ 54,178.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 143.10 अंक यानी 0.89 प्रतिशत चढ़कर 16,132.90 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

शिंजो आबे पर हुआ हमले पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं

Next Post

यूपी में जल्द शुरू होने वाली है अग्निवीर भर्ती रैली, नोट करें डेट्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Inflation
Business

थोक महंगाई से मिली थोड़ी राहत, जुलाई में WPI मुद्रास्फीति घटकर 9.78%

14/08/2026
Gold
Business

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले सोना हुआ सस्ता, जानें आज के रेट

14/08/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक में तेजी जारी, जानें चांदी के भाव आपके शहर में

13/08/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 388 अंक फिसला; निफ्टी 24,500 के नीचे

11/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी लुढ़की

10/08/2026
Next Post
Agniveer Recruitment

यूपी में जल्द शुरू होने वाली है अग्निवीर भर्ती रैली, नोट करें डेट्स

यह भी पढ़ें

Kalbe Jawad

पैगम्बर मुहम्मद का अपमान गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं : मौलाना कल्बे जवाद

06/06/2022
यूपी हाईअलर्ट

स्वतंत्रता दिवस को लेकर यूपी हाईअलर्ट पर, पुलिस चौकन्नी

13/08/2020
Mira Rajput Misa kapoor

बेटी मीशा ने खींची मॉम मीरा राजपूत की खूबसूरत तस्वीर, सोशल मीडिया पर किया शेयर

24/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version