• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में विकास के लिए उप्र में असीमित सम्भावनाएं: सीएम योगी

Writer D by Writer D
10/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) ने पर्यटन विभाग के कार्याें की समीक्षा करते हुए कहा कि हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में विकास के लिए उत्तर प्रदेश में असीमित सम्भावनाएं हैं। कैरियर के बेहतरीन अवसरों के कारण इस क्षेत्र में युवाओं की रुचि बहुत है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा जनपद गोरखपुर में 06 एकड़ के विशाल परिसर में स्टेट होटल प्रबंधन संस्थान की स्थापना कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए भूमि का चयन किया जा चुका है। यहां होटल प्रबंधन के विभिन्न उपयोगी पाठ्यक्रमों के साथ-साथ फ़ूड क्राफ्ट के आधुनिक पाठ्यक्रम भी संचालित करने की योजना बनायी जाए। संस्थान की स्थापना के सम्बम्ध में कार्यवाही तेज की जाए।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को नवीन दिशा देने वाले चौरी-चौरा जनांदोलन की पुण्य भूमि के समग्र विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। यहां शहीद हुए सेनानियों के चित्र/प्रतिमा की स्थापना की जाए। सभी 75 जिलों के ओ0डी0ओ0पी0 उत्पादों के स्थायी स्टॉल भी यहां स्थापित किये जायें। उन्होंने कहा कि भित्ति चित्रों के माध्यम से इस क्षेत्र को और आकर्षक बनाया जाए। इन प्रयासों से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का सृजन भी होगा और नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित भी हो सकेगी। कार्ययोजना तैयार करते समय इसकी सस्टेनिबिलिटी को लेकर भी विचार किया जाए।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि रामायण तथा बौद्ध परिपथ के हृदय स्थल पर अवस्थित गोरखपुर का इतिहास गौरवशाली रहा है। यहां की विशिष्ट गौरवशाली परंपरा है। नई पीढ़ी को इस गौरवशाली परंपरा से सुपरिचित कराने के लिए यहां गौरव संग्रहालय की स्थापना यथाशीघ्र करायी जाए। नाथ पंथ, बौद्ध धर्म, जैन सम्प्रदाय की विविधताओं एवं परम्पराओं को यहां दर्शाया जाए। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय ऐसा हो, कि यदि किसी शोधार्थी को भारत, उत्तर प्रदेश तथा गोरखपुर व आसपास के पौराणिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक इतिहास की जानकारी चाहिए तो वह गोरखपुर गौरव संग्रहालय की ओर अभिमुख हो। अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, शहीद बन्धु सिंह सहित सभी अमर सेनानियों के चित्र होने चाहिए। संग्रहालय की कार्ययोजना तैयार करते समय स्थानीय इतिहास का समग्रता से अध्ययन कर लिया जाना उचित होगा।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि गौरव संग्रहालय में गोरखपुर का इतिहास, आजादी की लड़ाई में गोरखपुर का योगदान, गोरखपुर के विकास में नाथ पंथ की भूमिका, गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला, गोरखपुर और आस-पास के क्षेत्र के प्रमुख त्योहार और उन्हें मनाने की विशिष्ट परंपरा, गोरखपुर का समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास, प्राचीन धरोहर, क्षेत्रीय कलाकृतियां आदि की जानकारी प्रदर्शनी और डिजिटल दोनों माध्यमों से दी जाए। गोरखपुर का गौरव दिखाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग किया जाए। संग्रहालय में एक लघु प्रेक्षागृह, योग व ध्यान कक्ष, कैफेटेरिया, डारमेट्री, कॉन्फ्रेंस हाल, पार्किंग, सोविनियर शॉप का विकास भी कराया जाए।

आधुनिक भारत के शिल्पकार हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री  ने कहा कि जनपद अमेठी में बाबा गोरखनाथ की तपोस्थली और उनके अनन्य भक्त मलिक मोहम्मद जायसी की जन्मभूमि जायस का सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास किया जाना आवश्यक है। यहां बाबा बैठक क्षेत्र जन आस्था का केंद्र है। यहां मीठे पानी का अति प्राचीन कुआं है। इन सबका संरक्षण किया जाए। यह पुण्य भूमि आध्यात्मिक शांति के अपूर्व परिसर के रूप में विकसित किया जाए। तपोस्थली के निकट के ताल को अमृत सरोवर के रूप में संरक्षित करते हुए ताल के चारों ओर मनोरंजन का आकर्षक केंद्र बनाया जाए। जायस में पर्यटकों की सुविधाओं और जरूरतों के दृष्टिगत सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि जनपद प्रयागराज में गंगा नदी पर ओल्ड कर्जन ब्रिज को गंगा गैलरी/हेरिटेज पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। यहां भारत की नदी संस्कृति पर आधारित नदी संग्रहालय का विकास तथा पुल की रेलिंग को ऊंचा किया जाए। यह आकर्षण के बड़ा केंद्र बन सकता है। इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत किया जाए।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि 88,000 ऋषियों की तपोस्थली नैमिषारण्य के समग्र विकास के लिए सरकार संकल्पित है। यह हमारे वैदिक मंथन का अहम केंद्र है। इस पवित्र आध्यात्मिक क्षेत्र को श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा की दृष्टि से विकसित किया जाए। यहां के सभी कुण्डों में सभी माह स्वच्छ जल की उपलब्धता रहे। चक्रतीर्थ के र्णाेद्धार की जरूरत है। दधीचि कुण्ड की ओर का मार्ग अभी संकरा है। मां ललिता देवी मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाए। नैमिषधाम के 05, 14 और 84 कोसी परिक्रमा पथ का विकास किया जाए। पर्यटन विकास व सुंदरीकरण के कार्यों के लिए आवश्यकतानुसार भूमि अधिग्रहण भी किया जाए। यहां पर सुविधाजनक यात्री निवास, प्रकाश तथा पार्किंग की बेहतर सुविधा दी जाए। साथ ही, सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम किये जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि नैमिषधाम में पर्यटन विकास के लिए पर्यटन, नगर विकास, पी0डब्ल्यू0डी0 तथा सिंचाई विभाग मिलकर पर्यटन विकास की ठोस कार्ययोजना तैयार करें।

अब गोवा में राजनीति उथल-पुथल, कांग्रेस के कई विधायक थाम सकते है बीजेपी का दामन

मुख्यमंत्री  ने कहा कि नैमिषधाम में दक्षिण भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में लखनऊ-नैमिषधाम हेलीपोर्ट सेवा शुरू करने पर विचार किया जाए।  साथ ही, पी0पी0पी0 मोड पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी कराया जाए। पर्यटन विभाग द्वारा नैमिषधाम के लिए सुविधाजनक पर्यटन पैकेज तैयार किए जाएं। मिश्रिख नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार की कार्ययोजना तैयार की जाए।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

आधुनिक भारत के शिल्पकार हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : मुख्यमंत्री धामी

Next Post

सीएम धामी ने की घोषणा, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना होगी शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Sex Racket
Main Slider

रामनगरी हुई शर्मसार! गेस्ट हाउस में देह व्यापार, 11 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार

20/09/2025
Daroga
उत्तर प्रदेश

दरोगा की दबंगई! दुर्गा पंडाल के समिति अध्यक्ष को जड़े थप्पड़, दी गालियां

20/09/2025
PM Modi
Main Slider

हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है तो वो है…, भावनगर में बोले पीएम मोदी

20/09/2025
BJP-JDU
Main Slider

डील पक्की! BJP-JDU के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, इस दिन होगा ऐलान

20/09/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नियमित बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को बिल्कुल भी ना हो परेशानी: ऊर्जा मंत्री

20/09/2025
Next Post
cm dhami

सीएम धामी ने की घोषणा, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना होगी शुरू

यह भी पढ़ें

murder

शक्की पति ने पत्नी को सरेराह चाकू से गोदकर की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

28/02/2021
सुनील राठी Sunil Rathi

सुनील राठी पर योगी सरकार ने कसा शिकंजा, तीन मकान कुर्क और एक गाड़ी सीज

27/09/2020
NEET PG

कल होगी NEET PG एग्जाम, जान ले परीक्षा से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस

20/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version