• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नर्मदा बचाओ अभियान की नेत्री मेधा पाटकर के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस

Writer D by Writer D
10/07/2022
in मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
medha patkar

medha patkar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बड़वानी।  नर्मदा बचाओ अभियान की नेत्री मेधा पाटकर ( Medha Patkar) सहित 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मेधा पाटकर सहित अन्य लोगों पर नर्मदा नवनिर्माण अभियान एनजीओ को मिली राशि गबन का आरोप है। इस मामले में बड़वानी के कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिले के राजपुर ब्लॉक के टेमला गांव के प्रीतमराज बड़ोले की शिकायत पर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने आज बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र के टेमला बुजुर्ग निवासी प्रीतम राज के शिकायत आवेदन पर मेधा पाटकर, परवीन समी जहांगीर, विजया चौहान और संजय जोशी समेत 12 लोगों के विरुद्ध धारा 420 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर इसकी विवेचना आरंभ कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि मेधा पाटकर ( Medha Patkar) तथा अन्य न्यासियों के विरुद्ध उनकी संस्था नर्मदा नवनिर्माण अभियान के माध्यम से वर्ष 2007 से 2022 के बीच विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों के नाम पर एकत्र 13 करोड़ 50 लाख से अधिक राशि के दुरुपयोग का आरोप है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की विवेचना में धाराएं बढ़ भी सकती हैं। आरोप के मुताबिक मेधा पाटकर एवं अन्य आरोपियों ने सामाजिक कार्यों तथा मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के आदिवासी बच्चों के प्राथमिक स्कूल स्तर पर शैक्षणिक उद्देश्य आदि के लिए दान एकत्र किया गया।

लेकिन इस राशि से राजनीतिक गतिविधियों के वित्त पोषण के साथ विकास परियोजनाओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के प्रबंधन और आयोजन किए गए। प्राथमिकी में बताया गया है कि लगभग 14 वर्षों में जिस समय न्यासियों ने लगभग 13 करोड 52 लाख 59 हजार 304 रुपयों की कुल धनराशि जमा की एवं उतनी ही धनराशि खर्च की, परंतु न तो धन का स्त्रोत और न ही इसके लिए किए गए व्यय का स्पष्ट खुलासा किया गया है।

OMG! ऑटो रिक्शा में ड्राइवर समेत सवार थे 27 लोग, पुलिस भी देखकर रह गई हैरान

इसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 से 2022 के दौरान भी जब पूरी दुनिया कोविड-19 से ग्रसित थी उक्त न्यास सीएसआर नीति से मझगांव डक लिमिटेड से प्राप्त 65 लाख रुपये से अधिक राशि खर्च करने में कामयाब रहा, जिसका हिसाब भी दर्ज नहीं है।

प्राथमिकी में सीएसआर निधि का दुरुपयोग, नर्मदा नवनिर्माण के तीन खातों से 1.69 करोड रु नगद निकासी, ऑडिट रिपोर्ट/ खाता विवरण का अस्पष्ट होना, व्यय का तथ्य के अनुरूप ना होना, ट्रस्ट द्वारा बनाए गए सभी 10 खातों में वित्तीय लेनदेन में संदिग्ध पैटर्न देखा जाना जिसमें 4.7 करोड की राशि की नियमित और अज्ञात नगद निकासी हुई है।

प्राथमिकी में इंदौर की अदालत में मेधा पाटकर द्वारा अपनी सालाना आय 6000 बताए जाने के विरुद्ध उनके व्यक्तिगत खाते में वर्ष 2007 से 2021-22 के बीच 19 लाख 25 हजार 711 रुपए प्राप्त हुए हैं। प्राथमिकी में यह भी आशंका जताई गई है कि नर्मदा नव निर्माण अभियान शायद या तो धन शोधन के लिए एक मोर्चा है या राष्ट्र विरोधी/ भारत विरोधी गतिविधियों के वित्त पोषण के लिए महाराष्ट्र में धन भेजने के लिए बनाया गया है।

इसमें यह भी बताया गया है कि अभियान के तौर तरीकों से ऐसा प्रतीत होता है कि सुश्री मेधा पाटकर ( Medha Patkar) जो ट्रस्ट की न्यासी हैं, ने अपने ब्रांड और छवि का उपयोग पारिस्थितिक संरक्षण के नाम पर सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के खिलाफ योजना बनाने और प्रबंधन करने के लिए करती हैं और उनकी अनधिकृत तरीके से प्राप्त लोकप्रियता के कारण, नर्मदा नव निर्माण द्वारा वित्तीय दान प्राप्त किया जाता है और उक्त दान को निजी या राजनीतिक उद्देश्यों के लिए धन शोधन का उपयोग किया जाता है।

ईको टूरिज्म को गति देने के लिए कई विभागों को एकजुट होकर करना होगा प्रयास : योगी

उधर, इस संबंध में मेधा पाटकर ने आज बड़वानी में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि फिलहाल उन्हें इस तरह के प्रकरण दर्ज होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं और हमारे पास आय और व्यय संबंधित समस्त दस्तावेज और ऑडिट उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि विस्थापन बच्चों के अध्ययन के लिए चलाई जाने वाली जीवनशालाये 30 वर्षों से संचालित है।

यह लॉकडाउन के दौरान बंद रही, लेकिन अभी पुनः आरंभ हो गई है। उन्होंने कहा कि जीवन शालाओं में निमाड़ के किसान अनाज भी प्रदान करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जीवन शालाओं के लिए जो मदद आती है वह उसी में खर्च की जाती है। इसके अलावा शिक्षा स्वास्थ्य प्रशिक्षण पुनर्वसन आदि में भी काम किया जाता है।

उन्होंने अपनी सालाना आय 6 हजार रुपए बताए जाने और उनके खातों में 19 लाख रुपए से अधिक की राशि पाए जाने को लेकर कहा कि वह उक्त खाता स्वयं नहीं संचालित करती है। इसका संचालन एक सेवानिवृत्त व्यक्ति करते हैं। उधर शिकायतकर्ता प्रीतम राज का कहना है कि वह आरएसएस तथा एबीवीपी से अवश्य जुड़ा है लेकिन प्रकरण से इसका कोई संबंध नहीं है।

Tags: madhya pradesh newsmedha patkarmp news
Previous Post

ईको टूरिज्म को गति देने के लिए कई विभागों को एकजुट होकर करना होगा प्रयास : योगी

Next Post

सूर्यकुमार के शतक के बावजूद इंग्लैंड ने जीता तीसरा टी-20, 2-1 से सीरीज भारत के नाम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami inspected the situation by entering the tunnel at Pipalkoti.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पीपलकोटी में टनल अंदर जाकर लिया हालात का जायजा

14/08/2026
Pipalkoti tunnel accident: Seven dead, rescue operation underway.
Main Slider

पीपलकोटी सुरंग हादसा: अब तक सात की मौत, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

14/08/2026
THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Next Post
t-20

सूर्यकुमार के शतक के बावजूद इंग्लैंड ने जीता तीसरा टी-20, 2-1 से सीरीज भारत के नाम

यह भी पढ़ें

AK Sharma

एके शर्मा के प्रयासों से मऊ को मिली एक और बड़ी सौगात, इंदारा रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज

11/02/2024
KS Eshwarappa

बीजेपी नेता ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को जलाया, खड़गे ने बताया जनता का अपमान

04/05/2023
Abdul Qavi

अब्दुल कवी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

23/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version