• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनसंख्या जागरूकता रैली को सीएम योगी ने झंडी दिखा किया रवाना

Writer D by Writer D
11/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री (cm yogi) ने आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण के बारे में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम विगत 05 दशकों से चल रहे हैं, इसके अच्छे परिणाम मिले हैं। एक निश्चित जनसंख्या वृद्धि दर का होना उपलब्धि है। विशाल जनसंख्या एक संसाधन भी है लेकिन यह उपलब्धि तभी है, जब लोग स्वस्थ हों, आरोग्य हों। जहां चिकित्सकीय संसाधनों का अभाव हो, बीमारियां हों, वहां जनसंख्या की अबाध बढ़ोतरी बड़ी चुनौती है। विश्व जनसंख्या दिवस इसी चुनौती का अनुभव कराता है।

विश्व में मानव की आबादी को 100 करोड़ तक होने में लाखों वर्ष लगे, लेकिन 100 से 500 करोड़ होने में 183, 185 वर्ष ही लगे। इस वर्ष के अंत तक विश्व की आबादी 800 करोड़ होने की सम्भावना है। आज का भारत 135-140 करोड़ जनसंख्या का देश है। उत्तर प्रदेश सबसे अधिक आबादी का राज्य है। यहां 24 करोड़ की आबादी है, जो कुछ ही समय में 25 करोड़ की संख्या को पार कर जाएगी। यह स्पीड एक चुनौती है। हमें इसके नियंत्रण के लिए प्रयास करना होगा।

मुख्यमंत्री (cm yogi) ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण में जागरूकता का सबसे अधिक महत्व है। यह जागरूकता केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी ही नहीं है। नगर विकास, ग्राम्य विकास, शिक्षा आदि विभागों को भी इससे जुड़ना होगा। जब बात परिवार नियोजन, जनसंख्या स्थिरीकरण की हो तो हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि जनसंख्या नियंत्रण के प्रयास सफलतापूर्वक जरूर हों, लेकिन कहीं भी जनसांख्यिकीय असंतुलन की स्थिति न पैदा होने पाए। ऐसा न हो कि किसी एक वर्ग की आबादी बढ़ने की स्पीड, उनका प्रतिशत ज्यादा हो और जो मूल निवासी हों उन लोगों की आबादी को जागरूकता और इंफोर्समेण्ट से नियंत्रित कर दिया जाए। यह एक चिन्ता का विषय है हर उस देश के लिए जहां पर जनसांख्यिकीय असंतुलन की स्थिति पैदा होती है। रिलिजियस डेमोग्राफी पर इसका विपरीत असर पड़ता है। एक समय के बाद अव्यवस्था, अराजकता जन्म लेने लगती है इसलिए जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रयासों में जाति, मत, मजहब, क्षेत्र, भाषा से ऊपर उठकर समान रूप से जागरूकता के व्यापक कार्यक्रम से जोड़े जाने की आवश्यकता है।

रिलिजियस डेमोग्राफी में संतुलन जरूरी, जहां असंतुलन वहां अराजकता: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते 05 वर्ष में बेहतरीन परिणाम दिए हैं। मैटरनल एनीमिया 51.1 प्रतिशत से घटकर 45.9 प्रतिशत रह गया है। 05 वर्ष में फुल इम्युनाइजेशन 51.1 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 70 प्रतिशत तक पहुंच गया है। संस्थागत प्रसव की दर जो पहले 67-68 प्रतिशत थी, वह आज 84 प्रतिशत की ओर जा रहा है। मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर को नियन्त्रित करने की कोशिशों के अच्छे परिणाम मिले हैं। अन्तर्विभागीय समन्वय और जागरूकता की कोशिशों से प्रदेश अपने लक्ष्यों में निश्चित ही सफल होगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने परिवार नियोजन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नव दम्पत्तियों को शगुन किट प्रदान किया। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जनपद चित्रकूट तथा बलरामपुर में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर टेलीकन्सल्टेशन सेवा का अवलोकन किया। साथ ही, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर से संवाद कर टेलीकन्सल्टेशन सेवा की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बढ़ती जनसंख्या से उपजी चुनौतियों की चर्चा करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं, किन्तु उपभोग करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। संतुलन बनाये रखने के लिए यह जरूरी है कि जनसंख्या स्थिरीकरण के ठोस प्रयास हों। उन्होंने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व और इस सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

अवैध खनन पर लगाम लगाएं : सीएम धामी

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार, निदेशक सूचना शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: cm yogiLucknow NewsWorld Population Day
Previous Post

चार बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, जानें पूरा मामला

Next Post

कोहली के बचाव में उतरे सुनील गावस्कर, रोहित शर्मा के लिए कह दी ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर गबन केस: ‘विभीषणों’ पर चला हंटर, अनुकल्प-लवकुश जेल में

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तामेश्वरनाथ धाम बनेगा भव्य कॉरिडोर: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ में किया था बाबा साहेब के सपनों पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
Next Post
Sunil Gavaskar

कोहली के बचाव में उतरे सुनील गावस्कर, रोहित शर्मा के लिए कह दी ये बात

यह भी पढ़ें

Stone pelting on Kanwariya

धर्मस्थल के पास कांवड़ियों पर पथराव, बच्चों समेत कई लोग घायल

23/07/2023
extortion

अंतिम संस्कार ने चार महीने बाद मृत बेटे ने पिता से मांगी रंगदारी, हुआ गिरफ्तार

21/11/2020
blackmailing

युवक पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

25/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version