• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेक्स के बाद यूरिन पास कर के क्या रोका जा सकता है प्रेग्नेंसी को?

Writer D by Writer D
12/07/2022
in फैशन/शैली
0
sex

sex

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

क्या सच में सेक्स (Sex) के बाद यूरिन (Urine) पास करना जरूरी होता है और क्या इससे UTI से बचा जा सकता है? यह सवाल हर किसी के दिमाग में रहता है। तो आपको बता दे, सेक्स के बाद यूरिन पास करना जरूरी नहीं होता लेकिन अगर आप सेक्स के बार यूरिन पास करते है तो आप UTI से काफी हद तक बच सकते हैं। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन तब होता है जब मूत्रनली से होते हुए बैक्टीरिया आपके ब्लैडर में चले जाते हैं। महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले यूरेथ्रा काफी छोटी होती है जिस कारण बैक्टीरिया आसानी से ब्लैडर में चले जाते हैं। सेक्स के बाद यूरिन पास करने से सभी बैक्टीरिया शरीर से बाहर निकल जाते हैं। हालांकि, UTI से बचने के लिए यह कोई फुलप्रूफ उपाय नहीं है।

सेक्स (Sex) के बाद यूरिन पास करना कोई बुरा आइडिया नहीं है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें सेक्स के बाद यूरिन पास करने से काफी फायदा मिला है। महिलाओं में UTI होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है तो इंटरकोर्स के बाद यूरिन पास करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है लेकिन पुरुषों को सेक्स के बाद यूरिन पास करने से कोई फायदा नहीं मिल पाता। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पुरुषों में मूत्रनली काफी लंबी होती है जिस कारण यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा भी ना के बराबर होता है।

अब सवाल उठता है कि सेक्स (Sex) के कितनी देर बाद यूरिन पास करना चाहिए। तो एक्सपर्ट्स का कहना है कि 30 मिनट के अंदर आपको यूरिन जरूर पास करना चाहिए। इससे यूटीआई के खतरे से बचा जा सकता है। सेक्स के बाद या बाकी परिस्थितियों में यूरिन आने के बावजूद भी उसे रोककर रखने से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आपको बार-बार यूटीआई की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो जरूरी है कि आप अपने डॉक्टर को दिखाएं।

क्या इससे प्रेग्नेंसी को रोका जा सकता है?

अगर आप यह सोचते है कि सेक्स के बाद यूरिन पास करने से प्रेग्नेंसी को रोका जा सकता है तो आपका ऐसा सोचना बिलकुल गलत है। यूरिन यूरेथ्रा से बाहर आता है। ऐसे में यूरेथ्रा से यूरिन रिलीज होने पर इससे वजाइना पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। एक बार वजाइना के अन्दर सीमन चला जाता है तो वह वापस किसी भी सूरत में बाहर नहीं आ सकता। स्पर्म वजाइना के अंदर जाते है एग्स को फर्टिलाइज करने का काम शुरू कर देता है।

अगर आप प्रेग्नेंट होने की कर रहे हैं कोशिश

इसके साथ ही एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं तो इंटरकोर्स के कुछ मिनटों तक उठना नहीं चाहिए। कुछ देर तक लेटे रहने से स्पर्म आसानी से गर्भाशय में चला जाता है। हालांकि बहुत से लोगों का मानना है कि ऐसा करने के कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं तो इंटरकोर्स के तुरंत बाद यूरिन पास करने से आपकी प्रेग्नेंसी पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन अगर आप फिर भी थोड़ा रुकना चाहती हैं तो 5 मिनट के लिए लेटे रहें फिर उसके बाद जाकर यूरिन पास कर सकती हैं।

STI और बाकी इंफेक्शन?

सेक्स के बाद यूरिन पास करने से वो बैक्टीरिया शरीर के बाहर निकल जाते हैं जिससे UTI की समस्या होती है। लेकिन इससे STI की समस्या को दूर नहीं किया जा सकता। STI से जुड़े बैक्टीरिया शरीर को अलग-अलग तरीकों से प्रभावित करते हैं। ऐसे में STI से बचने का सिर्फ एक ही तरीका है कि सेक्सुअल इंटरकोर्स के दौरान हमेशा कंडोम का इस्तेमाल करें।

Tags: are guys more fertile in the morningdoes sperm flow out after intercoursedoes urine flush out spermexpert adviceHealthhealth newsHealthy livinghow long should i lie down after intercourse to get pregnanthow long should you keep sperm in when trying to conceiveintercourseis it normal for sperm to leak out afterpeepeeing after intercourseshould i pee after intercourse if trying to get pregnantwhat are the tricks to get pregnantwhat time of day is sperm count highestwhy do sperm come out immediately after intercoursewhy should you urinate after intercourse
Previous Post

गैंगस्टर एक्ट के तहत शराब माफिया की लाखों की संपत्ति कुर्क

Next Post

इन चीजों के सेवन से स्पर्म पर पड़ता है बुरा असर, नहीं बन पाएंगे पापा

Writer D

Writer D

Related Posts

Cumin
फैशन/शैली

फेस पर करें जीरे का स्क्रब, स्किन पर आएगा ग्लो

13/05/2026
फैशन/शैली

झड़ते-गिरते बालों से है परेशान, तो करें ये उपाय

13/05/2026
mango pickle
फैशन/शैली

सालों-साल तक अचार नहीं होंगे खराब, इन तरीकों से करें रखरखाव

13/05/2026
Curling Iron
फैशन/शैली

बालों को बर्बाद कर सकता हैं आपका कर्लिंग आयरन

13/05/2026
Ganesha
धर्म

बरसेगी गणपति जी की कृपा, बुधवार के दिन करें ये उपाय

13/05/2026
Next Post
Sperm

इन चीजों के सेवन से स्पर्म पर पड़ता है बुरा असर, नहीं बन पाएंगे पापा

यह भी पढ़ें

DM Deoria

BSF के शहीद जवान की बेटी की शादी में शामिल हुए देवरिया DM, निभाया पिता का फर्ज

02/12/2020
Chaitra Purnima

फाल्गुन पूर्णिमा कब है? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

05/03/2025
murder

प्रेम-प्रसंग के शक में भाई ने बहन की गड़ासे से काटकर कर दी निर्मम हत्या

04/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version