• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

15 फीट जमीन के अंदर समा गया पांच साल का मासूम, मचा कोहराम

Writer D by Writer D
11/07/2022
in उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद
0
fell into ground

fell into ground

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। फिरोजाबाद के टूंडला से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। जहां एक घर के आंगन में जमीन के अंदर पांच साल का मासूम समा (fell inside yhe ground) गया। ये देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों की भीड़ मौके पर जुट गई। बच्चे को बाहर निकाले जाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। डर इस बात का भी था कि ये जमीन और अधिक गहराई में न धंस जाए। बड़ी ही सावधानी के साथ बच्चे  को साड़ी में बाल्टी बांधकर उसके सहारे से बाहर निकाला गया। बच्चे के सुरक्षित बाहर आने पर घरवालों की जान में जान आई। परिजनों ने बताया कि जिस जगह से हादसा हुआ उस जगह 30 साल पहले कुआं था।

मामला थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव रसूलाबाद का है। रविवार रात सवा आठ बजे गांव निवासी बंटू घर के कमरे में बैठा था। बारिश हो रही थी। बंटू ने कमरे में ही खाना मंगाया। बंटू का पांच साल का बेटा अशोक खाने की थाली लेकर कमरे की ओर आ रहा था।

बताया गया है कि अशोक जैसे ही आंगन में पहुंचा, तभी जमीन धंस गई और वह जमीन के अंदर समा गया। बेटे की आवाज सुनकर बंटू वहां दौड़कर पहुंचा। जमीन को धंसा देख उसके होश उड़ गए।

बच्चे के जमीन में समाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।  परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे को बाहर निकालने के लिए एक प्लास्टिक की बाल्टी को साड़ी में बांधकर 15 फीट गहरे कुएं में डाल दिया। बच्चे को सावधानी के साथ  उसके अंदर बैठने के लिए कहा गया।

यूपी में कोरोना के 210 नये मामले आए, 186 हुए रोगमुक्त

बच्चा जैसे ही बाल्टी में बैठा, परिजनों ने उसे खींचकर बाहर निकाल लिया। कूंए में गिरने से घायल मासूम को उपचार के लिए परिजन अस्पताल ले गए।

बंटू ने बताया कि उनके पिता शोलीराम ने पानी के लिए कुएं को खुदवाया था, लेकिन कुएं में पानी खारा होने के कारण उसे बंद करा दिया गया था। बारिश का पानी अंदर जाने की वजह से बंद कुआं धंस गया तथा यह हादसा हो गया है।

Tags: firojabad newstundala newsup news
Previous Post

यूपी में कोरोना के 210 नये मामले आए, 186 हुए रोगमुक्त

Next Post

दुनिया भर के लुलु मॉल्स में अब मिलेंगे यूपी के ओडीओपी उत्पाद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Aligarh Metal Sculptures
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

20/06/2026
Next Post
ODOP CFC

दुनिया भर के लुलु मॉल्स में अब मिलेंगे यूपी के ओडीओपी उत्पाद

यह भी पढ़ें

Supreme Court

एम्स और आरएमएल के डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, 11​ दिन बाद काम पर लौटे

22/08/2024
cow smuggler arrested

बैरियर तोड़कर भाग रहे गौ तस्करों से मुठभेड़, छह गिरफ्तार

10/06/2021

कोडीन युक्त कफ सिरप मामले पर मुख्यमंत्री योगी की ‘जीरो टॉलरेंस की नीति’

08/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version