• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

LuLu Mall में फिर पढ़ी गई नमाज, हिंदू संगठन बोले- मॉल नहीं मस्जिद है

Writer D by Writer D
15/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
lulu mall

lulu mall

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी के लुलु मॉल (Lulu Mall) को शुरू हुए अभी महज चार दिन हुए हैं और अब ये मॉल विवाद का सबब बन गया है। मॉल में आरके बार फिर से नमाज पढ़े जाने का दावा किया गया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने नमाज का एक और नया वीडियो जारी करते हुए कहा कि लुलु मॉल (Lulu Mall) नहीं लुलु मस्जिद है, यहां पर जमीन खरीद कर अलग तरीके का एजेंडा चलाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई करने की अपील की है।

इससे पहले नमाज का वीडियो आने के बाद लुलु मॉल के PRO ने FIR दर्ज कराई है। धारा 153A, 295A, 341 समेत कई अन्य धाराओं के तहत मॉल के अंदर नमाज अदा करने वालों पर केस दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये ना तो मॉल कर्मचारी हैं, ना ही उनका मॉल से कोई संबंध है, लिहाजा अज्ञात युवकों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

लुलु मॉल (Lulu Mall)  में नमाज पढ़ने का नया वीडियो जारी करने वाले अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी के घर पर लुलु मॉल के अधिकारी पहुंच गए हैं। भारी पुलिस फोर्स के साथ लुलु मॉल के जीएम समीर वर्मा और कई अधिकारी पहुंचे हैं। हालांकि अभी साफ नहीं है कि शिशिर चतुर्वेदी से क्या बात करने लुलु मॉल प्रबंधन पहुंचा है।

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 2 हजार करोड़ की लागत से बने लुलु मॉल (Lulu Mall)  में नमाज पर बवाल शुरू हो गया है। मॉल में नमाज पर हिंदू संगठनों ने हल्ला बोला है। साथ ही हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ की धमकी दी जा रही है। 10 जुलाई को खुले इस लुलु मॉल को लेकर बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया है। विवाद मॉल में नमाज की तस्वीरों पर उठे है।

गुरुवार को मॉल में नमाज अदा करने की इन तस्वीरों को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा एतराज जताया है और इसके बाद आज फिर मॉल में नमाज की कुछ तस्वीरें एक हिंदू संगठन ने जारी कर दी। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग मॉल के फर्श पर बैठे नमाज अदा कर रहे है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने इस पर सवाल उठाया है।

अखिलेश यादव को को राजभर ने दिया झटका, द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का किया ऐलान

विवाद यहीं थमता नहीं दिखता। मॉल में नमाज के जवाब में अब वहां हनुमान चालीसा के पाठ की मांग की जा रही है। अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने कहा कि जिस तरह से वहां नमाज़ पढ़ी गई है, हम वहां हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो कोई नहीं रोक पाएगा।

बीजेपी संसाद सतीश गौतम ने भी लुलु मॉल में नमाज पर एतराज किया है। विवाद बढ़ा तो लुलु मॉल प्रबंधन ने नमाज पढ़ने वाले अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करा दिया है। साथ ही मॉल प्रबंधन सफाई दे रहा है कि यहां धार्मिक गतिविधि की इजाजत नहीं है, हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन की इजाजत नहीं है।

लुलु मॉल में हादसा, एस्‍केलेटर में फंस गया मासूम का हाथ

लखनऊ में लुलु मॉल को चालू हुए अभी चार दिन हुए हैं और अब ये मॉल विवाद का सबब बन गया है। हिंदू संगठनों ने गुरुवार को मॉल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। लुलु मॉल को हिंदू-मुस्लिम और धर्म के खांचे में बांट दिया गया है। हालत यह है कि आज जुमे (शुक्रवार) को देखते हुए मॉल की सुरक्षा कड़ी करनी पड़ी है।

Tags: Lucknow Newslul malllulu mall controversy
Previous Post

अखिलेश यादव को को राजभर ने दिया झटका, द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का किया ऐलान

Next Post

सीएम योगी ने प्रदेशव्यापी निःशुल्क बूस्टर डोज़ अभियान का किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
Next Post
Booster Dose

सीएम योगी ने प्रदेशव्यापी निःशुल्क बूस्टर डोज़ अभियान का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

राम मंदिर निर्माण

राम मंदिर भूमि पूजन के लिए उज्जैन से भस्म, सीतामढ़ी के पांच मंदिरों से भेजी गई मिट्टी

28/07/2020

राम मंदिर शिलान्यास के बाद प्रथम बार भव्यता से मनाया जाएगा रामनवमी का त्यौहार

08/04/2022
सोनू पंजाबन

नाबालिग से जिस्मफरोशी का काम करवाने पर सोनू पंजाबन को 24 साल की कैद

22/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version