• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, नड्डा ने किया नाम का ऐलान

Writer D by Writer D
16/07/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Jagdeep Dhankhar

Jagdeep Dhankhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली।  एनडीए (NDA) की ओर जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) उपराष्ट्रपति (Vice President) उम्मीदवार होंगे। उनके नाम का ऐलान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने भाजपा (BJP) की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद किया। पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य शामिल हुए। धनखड़ अभी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं।

जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar ) के नाम की घोषणा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया,” किसान पुत्र जगदीप धनखड़जी अपनी विनम्रता के लिए जाने जाते हैं। उनका शानदार कानूनी, विधायी करियर है। वह राज्यपाल भी हैं। उन्होंने हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचितों की भलाई के लिए काम किया है। खुशी है कि वह हमारे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं।”

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त को होगी वोटिंग

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इच्छुक उम्मीदवार 19 जुलाई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 20 जुलाई को होगी। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र 22 जुलाई तक वापस ले सकेंगे। देश का अगला उपराष्ट्रपति चुनने के लिए 6 अगस्त को वोटिंग होगी।

सपा नेता शिवसागर का हत्यारोपी 17 साल बाद गिरफ्तार, एक लाख रुपये का था इनाम

उपराष्ट्रपति चुनने के लिए 6 अगस्त को दिन में 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन वोटों की गिनती भी हो जाएगी और चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे। अगर सत्ता पक्ष और विपक्षी दल, दोनों ही खेमे उपराष्ट्रपति पद के लिए किसी एक उम्मीदवार के नाम पर सहमत हो जाते हैं और आम सहमति बन जाती है तो मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ऐसे में उपराष्ट्रपति का आम सहमति से निर्विरोध निर्वाचन भी हो सकता है। हालांकि, इसके आसार कम ही नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि देश के वर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। वेंकैया नायडू का कार्यकाल पूरा होने से चार दिन पहले ही ये साफ हो जाएगा कि देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा।

Tags: bjpdelhi newsJagdeep dhankharNational newsNDAvice presidential election
Previous Post

सपा नेता शिवसागर का हत्यारोपी 17 साल बाद गिरफ्तार, एक लाख रुपये का था इनाम

Next Post

मुख्यमंत्री धामी  ने जागेश्वर मेले का किया उद्घाटन, कई योजनाओं का लोकार्पण

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
dhami

मुख्यमंत्री धामी  ने जागेश्वर मेले का किया उद्घाटन, कई योजनाओं का लोकार्पण

यह भी पढ़ें

सिलचर में कर्फ्यू

दो धार्मिक गुटों के बीच पथराव के बाद असम के सिलचर में कर्फ्यू

03/08/2020

मदरसों में धूमधाम से मनाया जाये स्वतंत्रता दिवस : मोहसिन रजा

13/08/2021
horoscope

10 दिसंबर राशिफल: इनके लिए शानदार रहेगा आज का दिन

10/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version