• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा नेता शिवसागर का हत्यारोपी 17 साल बाद गिरफ्तार, एक लाख रुपये का था इनाम

Writer D by Writer D
16/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Girish Mishra

Girish Mishra arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। 17 साल से फरार चल रहे शिवसागर सिंह हत्याकांड के आरोपित गिरीश मिश्र उर्फ अश्वनी कुमार (Girish Mishra) को STF ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। कौशाम्बी निवासी गिरीश मिश्र पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

हत्यारोपी गिरीश (Girish Mishra) मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में नाम और भेष बदल कर जिंदगी गुजार रहा था। एसटीएफ को गिरीश के बारे में जानकारी मिली तो कई दिनों तक रेकी की। उसके हुलिया को लेकर शिनाख्त की। इसके बाद घेराबंदी कर शुक्रवार को सुबह 9:15 बजे सिहोर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरीश वर्ष 2005 में इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन व पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवसागर सिंह की हत्या कर फरार हो गया था। तब शिवसागर सिंह सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के कद्​दावर नेताओं में शुमार थे। हत्याकांड के बाद मुंबई, दिल्ली समेत अन्य शहरों में फरारी काटने के बाद गिरीश मिश्र नए नाम से मध्य प्रदेश में बस गया था। एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार टीम के साथ गिरीश मिश्र की तलाश में कई शहरों की खाक छान चुके थे। इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों के माध्यमों से निगरानी में उन्होंने एक कॉल पकड़ी तो गिरीश के बारे में सुराग मिला।

170 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले 10 आरोपियों को STF ने धर दबोचा

27 फरवरी 2005 को शिवसागर सिंह (सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता) अपने सरकारी और प्राइवेट गनर के साथ कूरामुरीदन के पूर्व प्रधान नुरूल इस्लाम की बेटी की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। कौशाम्बी के सिराथू रेलवे क्रॉसिंग पर शिवसागर सिंह की गाड़ी खड़ी थी। तभी गिरीश मिश्र और अन्य ने असलहों, बमों से हमला बोल दिया था। दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल गई थी। सिराथू रेलवे स्टेशन के पास जमकर बवाल हुआ था। तत्कालीन सीओ लक्ष्मीनिवास मिश्रा पर सपा नेता के बेटों ने गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उनका तबादला हुआ था। इस हमले में सपा नेता के तीन निजी गनर भी घायल हुए थे।

1994 से खूनी रंजिश

पकड़े गए गिरीश मिश्र से एसटीएफ ने पूछताछ की तो कई सनसनीखेज जानकारी सामने आई। सीओ एसटीएफ नवेन्दु कुमार के मुताबिक, 1994 में गिरीश के पिता सियालाल मिश्र की हत्या उसके सामने की गई थी। 1999 में उसने अपने पिता के कातिलों की हत्या कर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जमानत मिलने के बाद उसे पता चला कि उसके भाई प्रभास मिश्र और चचेरे भाई अखिलेश मिश्र को विपक्षियों ने सड़क हादसे में मरवा दिया तो 2005 में गिरीश ने शिवसागर सिंह की हत्या को अंजाम दिया।

कक्षा 4 की दो छात्राओं के स्कूल में टीचर्स ने उतरवाए कपड़े, मच गया हड़कंप

सपा नेता शिवसागर सिंह और गिरीश मिश्रा के पिता सियालाल मिश्रा उर्फ वैद्यजी अच्छे दोस्त थे। सियालाल मिश्र प्रधानाध्यापक थे। वर्ष 1990 में दोनों ने मिलकर गुरु का पुरवा में एक स्कूल खोला था। आय के बंटवारे को लेकर शिवसागर सिंह के छोटे भाई रामसागर सिंह की वर्ष 1994 में ट्यूबवेल पर कहासुनी हुई। सियालाल ने विरोध किया तो रामसागर सिंह ने उन पर रायफल से चार गोलियां दाग दी थीं। आंखों के सामने पिता की हत्या का बदला लेने की गिरीश ने कसम खाई थी। गिरीश फरारी के दौरान बिहार के गया में रामलला मठ में रहने लगा था। यहां एक घर बनाने के अलावा दुकान भी खोल रखी थी।

Tags: crime newsPrayagraj Newsshivsagar murder casesp leader shivsagar singhup stf
Previous Post

कक्षा 4 की दो छात्राओं के स्कूल में टीचर्स ने उतरवाए कपड़े, मच गया हड़कंप

Next Post

जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, नड्डा ने किया नाम का ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Jagdeep Dhankhar

जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, नड्डा ने किया नाम का ऐलान

यह भी पढ़ें

Weapons

Lok Sabha Elections: लाइसेंसी असलहाधारियों को बड़ी राहत, अब सबको नहीं जमा कराना होगा असलहा

01/04/2024
murder

बिजली कर्मी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, बेखौफ बदमाश फरार

10/01/2021
shot

कार सवार बदमाशों ने बीच सड़क बाइक सवार को मारी गोली, वीडियो वायरल

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version