• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यशवंत सिन्हा को समर्थन देने के फैसले पर पुन:विचार करें अखिलेश : शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
16/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
shivpal yadav

shivpal yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से पुनर्विचार करने की अपील की है। शिवपाल ने यह अपील एक खुले पत्र के जरिए की है।

चाचा शिवपाल ने भतीजे अखिलेश को नसीहत देते हुए पत्र में लिखा है कि नेताजी (मुलायम सिंह) को आईएसआई एजेंट बताकर उनका अपमान करने वाले यशवंत सिन्हा के समर्थन पर पुनर्विचार करें। शिवपाल ने यह पत्र ट्विटर पर शेयर किया है। पत्र के साथ उन्होंने यशवंत सिन्हा के बयान वाले समाचार पत्र की कटिंग भी शेयर किया है।

शिवपाल (Shivpal Yadav)  ने लिखा, ”मैं आपका और सपा के शुभचिंतकों का ध्यान एक बेहद गंभीर और संवेदनशील विषय की ओर दिलाना चाहता हूं। यह नियति की अजीब विडंबना है कि सपा ने राष्ट्रपति चुनाव में उस व्यक्ति का समर्थन किया है, जिसने हम सभी के अभिभावक और प्रेरणास्रोत नेताजी को उनके रक्षा मंत्रित्वकाल में पाकिस्तानी गुप्तचर संस्था आईएसआई का एजेंट बताया था। यह भी कम दुर्भाग्यपूर्ण नहीं है कि सपा को राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर एक अदद समाजवादी विरासत वाला नाम न मिला। यह कहते हुए मुझे दुःख और क्षोभ हो रहा है कि जो समाजवादी कभी नेताजी के अपमान पर आग बबूला हो जाते थे, आज उसी विरासत के लोग नेताजी को अपमानित करने वाले व्यक्ति का राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन कर रहे हैं। ऐसा लगने लगा है कि पूरी पार्टी मजाक का पात्र बनकर रह गई है।”

सोमवार से फिर रुलाएगी महंगाई, इन चीजों के साथ बढ़ेगा अस्पताल का खर्चा

अखिलेश को संबोधित पत्र में शिवपाल ने लिखा, ”मुझे अपनी सीमाएं पता है। आप सपा के अध्यक्ष हैं। ऐसे में मेरा सुझाव है कि उपरोक्त बिंदुओं के आलोक में अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।”

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1997 में यशवंत सिन्हा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। उस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव को आईएसआई का एजेंट बताया था। मुलायम सिंह उस दौरान रक्षामंत्री थे।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsshivpal yadavup newsYashwant Sinha
Previous Post

सोमवार से फिर रुलाएगी महंगाई, इन चीजों के साथ बढ़ेगा अस्पताल का खर्चा

Next Post

जाजमऊ हिंसा मामले में पूर्व बीजेपी नेता गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
Jajmau violence

जाजमऊ हिंसा मामले में पूर्व बीजेपी नेता गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने ली हाई लेवल मीटिंग, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

14/08/2023
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी के विशेष निर्देश पर “स्प्यूरियस ड्रग्स” के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग का ऑपरेशन क्लीन

18/07/2025
अशोक गहलोत के बड़े भाई

सीएम अशोक गहलोत के भाई को मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ के लिये ईडी का समन

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version