• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने भी लगाई ऊंची छलांग

Writer D by Writer D
18/07/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पिछले सप्ताह के कारोबार के दौरान ओवरऑल कमजोरी का रुख दिखाने के बाद इस सप्ताह के पहले दिन (सोमवार) घरेलू शेयर बाजार (share market) ने मजबूती के साथ शुरुआत की है। उतार-चढ़ाव के बावजूद तेजी का रुख बना हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक खरीदारी के सपोर्ट के कारण 0.8 प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

दिन के पहले सत्र के कारोबार में आईटी शेयर में तेजी का रुख नजर आ रहा है। दिग्गज शेयरों में से टेक महिंद्रा, इंफोसिस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टीसीएस और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर 2 से लेकर 4 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बीपीसीएल जैसी कंपनियों के शेयर बिकवाली के दबाव में कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 308.52 अंक की मजबूती के साथ 54,069.30 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण सेंसेक्स गिरकर 54,128.07 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद घरेलू बाजार में सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले तक तेज उतार-चढ़ाव का रुख बना रहा।

लिवाली के जोर से सेंसेक्स में मजबूती आती, तो थोड़ी ही देर बाद बिकवाली के दबाव के कारण ये सूचकांक नीचे फिसल जाता। लेकिन 10 बजे से शेयर बाजार में खरीदारों ने अपना जोर बना दिया, जिसके कारण सेंसेक्स एक बार फिर तेजी की राह पर चल निकला। बाजार में लगातार हो रही खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 459.60 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की मजबूती के साथ 54,220.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 102.20 अंक की बढ़त के साथ 16,151.40 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। कारोबार की शुरुआत में हुई बिकवाली के कारण निफ्टी में भी तेज गिरावट का रुख बना, लेकिन थोड़ी देर बाद हुई खरीदारी से ये सूचकांक संभल कर दोबारा ऊपर चढ़ने लगा।

महंगाई का चाबुक! इन चीजों पर आज से नई GST रेट, जानें क्या हुआ सस्ता-क्या महंगा

बाजार में लगातार हो रही खरीदारी और बिकवाली के कारण सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले तक निफ्टी में भी तेज उतार-चढ़ाव होता रहा, लेकिन इसके बाद खरीदारों के एक्टिव हो जाने के कारण निफ्टी को भी काफी सहारा मिला और इस सूचकांक ने तेजी से आगे बढ़ना शुरू कर दिया। लगातार हो रही खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 137 अंक यानि 0.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,186.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मजबूत ग्लोबल संकेतों के बावजूद प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने आज मामूली कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 0.20 अंक यानी 0.006 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,760.58 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 6.90 अंक यानी 0.04 प्रतिशत टूटकर 16,042.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

रेलिंग तोड़कर नर्मदा में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 12 शव निकाले गए

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 344.63 अंक यानी 0.65 प्रतिशत मजबूत होकर 53,760.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 110.55 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,049.20 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

रेलिंग तोड़कर नर्मदा में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 12 शव निकाले गए

Next Post

मार्ग दुर्घटना में दो कांवड़ियों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 325 अंक चढ़ा

22/05/2026
SBI
Business

कल से लगातार 6 दिनों तक बंद रहेंगा SBI, आज ही निपटा लें जरूरी काम

22/05/2026
Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Share Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 239.47 अंक उछला

21/05/2026
Medical Store Strike
Business

देशभर में कल बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

19/05/2026
Next Post
CM Yogi

मार्ग दुर्घटना में दो कांवड़ियों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को जमानत

टीआरपी घोटाले में रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास को मुंबई में गिरफ्तार

13/12/2020
PM Modi

देश को अपनी जागीर समझती है कांग्रेस, उसे लगता है शहजादे ही इकलौते वारिस है: मोदी

25/05/2024

मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई अक्टूबर में लगातार तीसरे महीने बढ़ा

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version