• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेमी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमिका भी में मृत पड़ी मिली

Writer D by Writer D
20/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के पड़रछा गांव में मंगलवार भोर में घर के बरामदे में रोशनदान से रस्सी के सहारे फांसी (Suicide) पर प्रेमी जहां लटकता मिला वहीं उसके पास ही चौकी पर प्रेमिका मृत पड़ी थी। मृत महिला की मां ने सुबह यह दृश्य देखा तो उसके होश उड़ गए।शोर मचाया तो आस पास के लोग जुट गए। सूचना पुलिस को दी गईं।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

पड़रछा गांव निवासी फूलचंद्र विश्वकर्मा की पुत्री ज्योति की शादी दस साल पहले राकेश विश्वकर्मा निवासी बेलाव थाना बदलापुर के साथ हुई थी। दोनों को एक बेटी आठ साल की साक्षी है। शादी के चार साल बाद दोनों के संबंध खराब हो गए। करीब एक साल पहले ज्योति का संबंध मोबाइल के जरिए राजस्थान के अलवर जिले के प्रतापगढ़ थानाक्षेत्र के निताता गांव निवासी विकास कुमार मीणा (26) से हो गया। इसकी भनक जब उसके पति को लगी तो विरोध करने लगा।

मोबाइल से बात करने पर मारने-पीटने लगा लेकिन वह नहीं मानी। करीब छः माह पहले वह घर से प्रेमी से मिलने अलवर चली गई। इधर महिला की छोटी बहन प्रतीक्षा ने बदलापुर थाने में ज्योति को हत्या कर गायब कर देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने ज्योति को अलवर से बरामद कर उसके पिता फूलचंद्र को सुपुर्द कर दिया । तब से वह मायके में ही रह रहीं थी।जीविकोपार्जन के लिए एक माह से पतरही में एक दुकान पर नौकरी भी कर रही थी। दो-तीन माह से पति से भी उसके संबंध अच्छे हो गए थे। उसका पति विगत शुक्रवार को उससे मिलने आया था और एक दिन रहकर शनिवार को गया। सोमवार को उसका प्रेमी भी अलवर से आ धमका। पतरही में उस दुकान पर भी गया जहां वह काम करती थी।

रात में प्रेमिका के घर प्रेमी कब आया, किसी को पता नहीं। मायके में केवल उसकी मां व छोटी बहन ही रहती है। पिता वाराणसी रहते हैं। मंगलवार भोर में उसकी मां गीता देवी जागी तो देखा कि युवक रस्सी के सहारे रोशनदान से फांसी पर लटका है वहीं ज्योति बगल में चौकी पर मृत पड़ी है। यह दृश्य देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाया तो आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पुलिस को दी गईं। सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार, पतरही चौकी इंचार्ज राम बहादुर यादव मौके पर तत्काल पहुंच गए। एस पी सिटी डॉ. संजय कुमार, सीओ गौरव शर्मा ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रेमी युवक की पहचान आधारकार्ड के आधार पर हुईं। पुलिस ने प्रेमी के घर सूचना भेज दी है

इस संबंध में मंगलवार को जानकारी देते हुए चंदवक थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags: crime newsJaunpur news
Previous Post

महिला को डराकर बाइक सवार टप्पेबाज ले उड़े आभूषण

Next Post

बच्चे के साथ कुकर्म के बाद निर्मम हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: ए. के. शर्मा

08/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने विंध्य विकास कार्यों की समीक्षा की, अफसरों को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

08/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने स्वच्छ व हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों का किया सम्मान

08/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में की पूजा-अर्चना

08/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आचार्य चाणक्य जैसा गुरु होगा तो देश कभी विपन्न नहीं हो सकता : योगी आदित्यनाथ

08/07/2026
Next Post
murder

बच्चे के साथ कुकर्म के बाद निर्मम हत्या

यह भी पढ़ें

Supreme Court

बेनामी संपत्ति मामले में SC का बड़ा फ़ैसला, 3 साल की सजा का प्रावधान किया समाप्त

23/08/2022
Project Tiger and Project Elephant

यूपी में बाघों व हाथियों के संरक्षण का मार्ग होगा प्रशस्त, ‘प्रोजेक्ट टाइगर एंड प्रोजेक्ट एलीफेंट’ बनेगा जरिया

22/06/2024
School Chalo Abhiyan

सीएम योगी कल लखनऊ से करेंगे स्कूल चलो अभियान की शुरुआत

31/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version