• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत के बॉर्डर पर ‘ड्रैगन’ की नापाक हरकत, LAC पर बनाएगा हाईवे और मोटरवे

Writer D by Writer D
21/07/2022
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
LAC

China to build highway on LAC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। LAC पर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ड्रैगन अपनी रणनीतिक स्थिति को मजबूत करने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर नया हाईवे बनाने की योजना बना रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को इस बारे में बताया गया है।

हांगकांग से प्रकाशित होने वाले ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के मुताबिक, तिब्बत की ल्हुंज काउंटी से शिंजियांग क्षेत्र में काशगर स्थित माझा तक जाने वाला यह हाईवे नये राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रस्तावित 345 निर्माण योजनाओं में शामिल है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य 2035 तक कुल 4,61,000 किमी लंबा हाईवे और मोटरवे बनाना है। दरअसल, चीन बुनियादी ढांचे में निवेश के जरिये अपनी इकोनॉमी में जान फूंकना चाहता है।

तिब्बत, नेपाल और भारत से गुजरेगा हाईवे

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ल्हुंज काउंटी, अरूणाचल प्रदेश का हिस्सा है, जिसे चीन दक्षिण तिब्बत का हिस्सा होने का दावा करता है। खबर में कहा गया है कि पिछले हफ्ते जारी की गई योजना के तहत, जी-695 नाम से जाने जा रहे इस हाईवे के कोना काउंटी से होकर गुजरने की उम्मीद है। ये वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के ठीक उत्तर में पड़ता है। काम्बा काउंटी की सीमा सिक्किम से लगी हुई है और गयीरोंग काउंटी नेपाल की सीमा के करीब है। यह प्रस्तावित हाईवे तिब्बत, नेपाल व भारत के बीच स्थित बुरांग काउंटी और नगारी प्रांत के जांदा काउंटी से भी होकर गुजरेगी। खबर में कहा गया है कि नगारी प्रांत के कुछ हिस्से पर भारत का कब्जा है।

इस्तीफे प्रकरण में दिनेश खटीक का यू टर्न, बोले- नाराजगी सिर्फ अफसरों से

हालांकि हांगकांग मीडिया में आई इस खबर पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। भारत पहले भी कह चुका है कि वह अपनी सीमा पर सभी गतिविधियों पर नजर रखता है। एलएसी के साथ नए हाईवे योजना की रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब भारत और चीन ने दो साल से अधिक समय से चल रहे पूर्वी लद्दाख गतिरोध को हल करने के प्रयास किए हैं।

डोकलाम में PLA ने बसाया गांव 

चीन ने भारत की सीमा से सटे डोकलाम के पास गांव को पूरी तरह से बसा लिया है। नई सैटेलाइट तस्वीरों में लगभग हर घर के दरवाजे पर कारों को खड़ा दिखाया गया है। यह गांव उस जगह से 9 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां 2017 में भारतीय और चीनी सेना का आमना-सामना हुआ था।

अब तक 16 दौर की हो चुकी है बातचीत

दोनों देशों ने अब तक लद्दाख में सैनिकों को हटाने के लिए 16 दौर की बातचीत की है। दोनों देशों के शीर्ष सैन्य कमांडरों के बीच रविवार को 16वें दौर की बातचीत में पता चला कि भारतीय डेलीगेशन ने देपसांग बुलगे और डेमचोक में लंबित मुद्दों के समाधान की मांग की। भारत लगातार इस बात पर कायम रहा है कि एलएसी पर शांति द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

Tags: Chinachina armydoklamaindian armyIndian borderlacNational news
Previous Post

देश में बढ़ रहा है कोरोना का खतरा, 24 घंटे में मिले 21,566 नए संक्रमित

Next Post

ICAI ने जारी किया CA Inter का रिजल्ट, icai.nic.in पर करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Next Post
icai ca inter

ICAI ने जारी किया CA Inter का रिजल्ट, icai.nic.in पर करें चेक

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

विष्णुदेव साय ने सपरिवार मनाया लोकपर्व हरेली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

04/08/2024
Shaving

स्कूल प्रबन्धक की दबंगई, 40 छात्रों का करवा दिया मुंडन

29/09/2023
shot

चुनावी रंजिश के चलते वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

28/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version