• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर चढ़ाई खिचड़ी

Desk by Desk
14/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
मकर संक्रांति Makar Sankranti

मकर संक्रांति

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। पूर्वांचल के लोक आस्था का लोकप्रिय मेला, खिचड़ी मेला गुरुवार से शुरू हो गया है। हालांकि ये मेला नए साल के प्रथम दिन से ही चल रहा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीठाधीश्वर के रूप में गोरखनाथ मंदिर में भोर में ही गुरु गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी चढ़ाकर परंपरागत रूप से मनाई जाने वाली मकर संक्रांति की शुरआत की है। खिचड़ी चढ़ाने के बाद मंदिर के भ्रमण पर निकले गोरक्षपीठाधीश्वर ने लोगों को मकरसंक्रांति पर्व की शुभकामनाएं भी दी।

गुरुवार को ब्रह्ममुहुर्त में गोरक्षपीठाधीश्वर ने मकर संक्रांति पर परंपरागत पूजन अर्चन किया है। इसके बाद गोरक्षपीठ एवं नेपाल नरेश की ओर से खिचड़ी चढ़ाई गई है। परंपरानुसार नेपाल राजपरिवार से गोरखनाथ मंदिर में हर साल चढ़ाने के लिए खिचड़ी आती है। फिर आमजन के खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला शुरू हुआ। इसी के साथ सवा महीना तक चलने वाले गोरखनाथ मंदिर के खिचड़ी मेला का शुभारंभ किया गया।

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के मौके पर गोरखपुर में भगवान गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं पूरे प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।" pic.twitter.com/bRYheHFVbw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2021

मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, घाटो पर किया दान-पुण्य

गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने के लिए 48 घंटे पहले से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दूरदराज से आए श्रद्धालु मंदिर में देर रात से ही लाइन लगाना शुरू कर दिए थे। भोर तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु लाइन में खड़े हो खिचड़ी चढ़ाने केलिए अपनी बारी आने का इंतजार करने लगे। गुरुवार की भोर में 4 बजे गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने परंपरागत पूजन अर्चन कर खिचड़ी चढ़ाई इसके बाद आमजन ने खिचड़ी चढ़ानी शुरू कर दी जो सिलसिला अनवरत जारी है।

मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने वालों की आ रही भीड़ को देखते हुए पूरे शहर में यातायात परिवर्तन किए गए हैं। शहर और मंदिर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस-पीएसी तैनात की गई है। पुलिस व प्रशासनिक आला अफसर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक टीम के अलावा तमाम स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता व मंदिर से जुड़े लोग श्रद्धालुओं की मदद को लगे हुए हैं।

पूरे दिन चलेगा भंडारा, प्रसाद के रूप में खिलाई जाएगी खिचड़ी

गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में प्रसाद स्वरुप खिचड़ी खिलाने की परंपरा है। शुद्ध देशी घी में बनी खिचड़ी सबको पूरे दिन परोसा जाएगा। आम हो या खास खिचड़ी खाने मंदिर हर साल यहां आता है।

पड़ोसी देश नेपाल के अलावा कई प्रदेशों के श्रद्धालु आते हैं गोरखनाथ मंदिर

गोरखनाथ मंदिर के सुप्रसिद्ध खिचड़ी मेला में हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार आदि प्रदेशों के साथ नेपाल तक के श्रद्धालु यहां खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। आस्था, परम्परा और उत्साह के संगम वाले इस मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कई महीने पहले से ही मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन जुटा हुआ है।

Tags: cm yogiMakar Sankrantiमकर संक्रांति
Previous Post

मध्य प्रदेश : इंदौर में आयकर विभाग का छापा, 50 करोड़ का चला पता

Next Post

नई दिल्ली : कोहरे और जबरदस्त ठंड की दोहरी मार झेल रही जनता

Desk

Desk

Related Posts

Three out of four people died due to toxic gas.
उत्तर प्रदेश

कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, 3 की मौत

22/08/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब CM की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, NHRC ने सरकार को भेजा नोटिस

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर CM योगी ने दिए निर्देश, अधिकारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में पर्याप्त चीनी उपलब्ध, कतई परेशान न हों आमजन: मुख्यमंत्री

22/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध

22/08/2026
Next Post
delhi weather

नई दिल्ली : कोहरे और जबरदस्त ठंड की दोहरी मार झेल रही जनता

यह भी पढ़ें

missile

पाकिस्तान में गिरी भारत की मिसाइल, रक्षा मंत्रालय ने बताई ये वजह

11/03/2022
Dinesh Sharma

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा- व्यापारियों की समृद्धि के बगैर देश की उन्नति नहीं

03/09/2021
Nitish Cabinet

इस दिन होगा नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार, लगी अंतिम मुहर

08/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version