• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नशे के लिए पिता को उतारा मौत के घाट, हत्यारोपित बेटा गिरफ्तार

Writer D by Writer D
26/07/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। गोविंद नगर थाने की पुलिस ने गुजैनी में हुई हत्या की वारदात के छह घंटे बाद पिता के हत्यारोपित को सोमवार दोपहर गिरफ्तार (Arrested) करने में कामयाब हो गयी। गिरफ्तारी के बाद युवक ने पुलिस से कहा मैंने पिता की हत्या कर पाप किया है। मुझे कड़ी से कड़ी सजा दीजिए।

कानुपर के गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी सी-ब्लॉक निवासी जीत कुमार शुक्ला (55) ठेकेदारी करते थे। वह मूल रूप से गजनेर रतगांव के रहने वाले थे, लेकिन ससुराल में आकर बस गए थे। घर में पत्नी सुमन, सास राम प्यारी और दो बेटे निखिल और अखिल हैं। बीस वर्षीय निखिल ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा पास किया। उसका सम्पर्क घर से बिगड़ैल लड़कों के साथ हो गया और वह शराब, चरस और गांजे की नशा करने का शौकीन हो गया। उसकी आदतों से परेशान परिजन उसकी निगरानी करने लगे। नशे को लेकर पिता से आये दिन विवाद भी होता था। शराब न पीने को लेकर पिता पुत्र में रविवार रात काफी झगड़ा हुआ था।

सोमवार भोर में जीत कुमार शुक्ला सो रहा था कि निखिल ने पिता के सिने और सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। इसके बाद चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर जीत की पत्नी सुमन और ससुर राम भरोसे बचाने दौड़े तो उन पर भी रॉड से हमला कर दिया। चाकू से हत्या का प्रयास किया। हमले में मां और नाना भी घायल हो गए। चीख पुकार सुन पड़ोसी दौड़े तो आरोपी बेटा मौके से भाग निकला। पड़ोसियों ने गोविंद नगर थाने में सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल मां और नाना को हैलट में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मां की तहरीर पर बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज की है।

छह घंटे में पुलिस हत्यारोपित गिरफ्तार किया

वारदात के बाद पिता के हत्यारोपित की तलाश में तीन टीमें लगी हुई थी। गोविंद नगर थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि आरोपत निखिल को छह घंंटे की मशक्कत के बाद रतनलाल नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

तीन माह से आरोपित घर से नहीं निकला था बाहर

हत्यारोपित की मां ने बताया कि बेटे पर नशा हावी हो गया था। उसे नशे से बचाने के लिए तीन महीने घर से बाहर नहीं जाने दिया जाता था। सोमवार भोर में सोते समय नशे के लिए इतना बौखला गया कि पिता का कत्ल कर दिया।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Next Post

आकाशीय बिजली गिरने से तीन किशोरों की मौत, एक घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Apar Plus
उत्तर प्रदेश

अब हर छात्र पर योगी सरकार की नजर, ‘अपार प्लस’ से एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज हो रही शैक्षणिक जानकारी

23/04/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

30 अप्रैल तक 100% फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य, जायद 2026 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारी तेज

23/04/2026
Wheat procurement
उत्तर प्रदेश

सरकार ने असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर दी राहत, पूरे प्रदेश में शिथिल मानकों के साथ होगी खरीद

23/04/2026
Regional Agriculture Conference
उत्तर प्रदेश

24 को लखनऊ में होगा उत्तर जोन का क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन

23/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का सीएम योगी ने किया स्थलीय निरीक्षण

23/04/2026
Next Post
Lightning

आकाशीय बिजली गिरने से तीन किशोरों की मौत, एक घायल

यह भी पढ़ें

Nissam Abu Ajina

Israeli Army ने आतंकी हमले को लीड करने वाले हमास कमांडर को किया ढेर

31/10/2023
Interview

Online इंटरव्यू में जरूरी हैं आपका सही ड्रेसिंग सेंस, इन बातों का रखें ध्यान

22/08/2025

साढ़े तीन माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा, गिरोह का सरगना डी-8 गैंग का लीडर

04/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version