Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमप्रयागराज

पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, भेजा जेल

प्रयागराज के झूंसी थाने की पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद होमगार्ड तिराहे के समीप से पत्नी की हत्या में वांछित चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

उक्त जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि पकड़ा आरोपित जौनपुर जिले के महराजगंज थाना में स्थित सलामतपुर गांव निवासी प्रेमचन्द्र मौर्य है। यह अपनी पत्नी सुमन मौर्य समेत परिवार के साथ झूंसी के कृष्ण गली वार्ड नम्बर 17 अहिराना मोहल्ले में रहता था।

गौरतलब है कि 13 सितम्बर को प्रेमचन्द्र मौर्य ने अपनी पत्नी सुमन मौर्या की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई।

Related Articles

Back to top button