Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएम योगी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर सपूतों को किया नमन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (CM Yogi) ने ‘कारगिल विजय दिवस’ पर वीर सपूतों को स्मरण करते हुए नमन किया है।

उन्होंने अपने संदेश में वीर सपूतों को स्मरण करते हुए लिखा है कि विश्व इतिहास में भारतीय सशस्त्र बलों के अद्भुत पराक्रम, उत्कृष्ट रण-कौशल और अटूट कर्तव्यनिष्ठा के महान प्रतीक ‘कारगिल विजय दिवस’ (Kargil Vijay Diwas) की सभी को हार्दिक बधाई। मुख्यमंत्री योगी ने माँ भारती की रक्षा हेतु प्राणोत्सर्ग करने वाले सभी रणबांकुरों को भावपूर्ण नमन किया है।

उत्तर प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने संदेश में कहा है कि ‘माँ भारती के सपूतों के साहस, शौर्य एवं बलिदान का परिचायक ‘कारगिल विजय दिवस’ (Kargil Vijay Diwas) की वर्षगांठ पर भारतीय सेना के जवानों की वीरता एवं साहस का सादर नमन। माँ भारती की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि।

Related Articles

Back to top button